Google Analytics Meta Pixel ममता सरकार के कारण बंगाल के किसान बेहाल: मोदी, ममता का जवाब-पीएम गुमराह कर रहे - Ekhabri.com

ममता सरकार के कारण बंगाल के किसान बेहाल: मोदी, ममता का जवाब-पीएम गुमराह कर रहे

कोलकाता। केंद्र और बंगाल सरकार के बीच कई दिनों से चल रही तकरार शुक्रवार को फिर सामने आ गई। किसानों के साथ बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जो अपने यहां किसानों को फायदा नहीं पहुंचने दे रहे, वे दिल्ली आकर किसानों की बात करते हैं। मुझे आज इस बात का अफसोस है कि मेरे पश्चिम बंगाल के 70 लाख से ज्यादा किसान भाई-बहनों को योजना का फायदा नहीं मिल पाया है। ममता ने मोदी के बयान पर तुरंत पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लोगों को गलत बातों से बहकाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने किसानों के बारे में चिंता जताने के लिए टीवी का सहारा लिया। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि वे पीएम किसान योजना के जरिए पश्चिम बंगाल के किसानों की मदद करना चाहते हैं, लेकिन राज्य सरकार इसमें सहयोग नहीं कर रही। वे आधा सच बोल रहे हैं और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
पीएम किसान योजना के बहाने हमला
पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल सरकार राज्य को बर्बाद कर रही है। वह अपने 70 लाख किसानों तक पीएम किसान योजना का फायदा नहीं पहुंचने दे रही है। इसके तहत हर किसान को केंद्र सरकार की ओर से सालाना छह हजार रुपये मिलते हैं। इस पर ममता ने जवाब दिया कि उनकी सरकार हमेशा से किसानों की मदद करने के लिए तैयार है। इसके लिए हमने कृषि मंत्री को दो बार लेटर लिखा। दो दिन पहले उनसे बात भी की। वे सहयोग करने से इनकार कर रहे हैं और सियासी फायदा लेने के लिए गलत प्रचार कर रहे हैं। ममता ने कहा कि जब राज्य में केंद्र सरकार की कई योजनाओं चल रही हैं, तो ऐसे में सहयोग न करने का सवाल ही नहीं उठता। सच तो यह है कि मोदी सरकार ने पश्चिम बंगाल की मदद के लिए कुछ नहीं किया। उन्हें राज्य का 85,000 करोड़ रुपये बकाया देना है। इसमें आठ हजार करोड़ रुपये का जीएसटी का बकाया भी शामिल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...