Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने एन्टी करप्शन ब्यूरो और राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की वेबसाईट का किया लोकार्पण - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने एन्टी करप्शन ब्यूरो और राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की वेबसाईट का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व भ्रष्टाचार निवारण दिवस के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में एन्टी करप्शन ब्यूरो एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की वेबसाईट का लोकार्पण किया। यह वेबसाईट छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रदेश की प्रथम वेबसाईट है। इसमें जाकर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और कार्रवाई के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। जनता द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत एवं जागरूकता के लिये हेल्पलाईन नंबर 1064 एवं व्हाट्सअप नंबर 8827461064 भी मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रति जनता में जागरूक लाने के उद्देश्य से एक पोस्टर का विमोचन भी किया। इस पोस्टर को सभी शासकीय कार्यालय में लगाया जायेगा ताकि लोगों की भ्रष्टाचार संबंधित शिकायतें आॅनलाइन दर्ज कराई जा सकें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए ईओडब्ल्यू और एसीबी के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा एकत्र की गई एक लाख 25 हजार रूपए की सहयोग राशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा गया।
-अब वेबसाइट के माध्यम से भी सर्व-सुलभ होंगी जानकारियां
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि आर्थिक अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा की जा रही कार्रवाइयों की जानकारी अब वेबसाइट के माध्यम से भी सर्व-सुलभ होगी। लोग भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें अब आॅनलाइन दर्ज करा सकेंगे। वेबसाइट तथा इसमें प्रदर्शित हेल्प-लाइन नंबरों के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने में पीड़ित पक्ष को ज्यादा आसानी होगी। इस महत्वपूर्ण कदम से प्रशासनिक कार्यों में भी कसावट आएगी।
गौरतलब है कि रिश्वत लेने एवं रिश्वत देना, ज्ञात आय के स्त्रोतों से अधिक अनुपातहीन सम्पत्ति अर्जित करना, अपने पद के दुरुपयोग द्वारा शासकीय संपत्ति का गबन, स्वयं को या अन्य व्यक्ति को लाभ पहुंचाना कानूनन अपराध है। उपरोक्त अपराधों से सम्बंधित शिकायत या जानकारी होने पर कोई भी हेल्प लाइन नम्बर 1064, व्हाट्सएप नम्बर 8827461064 या वेबसाइट पर शिकायत कर सकते हैं या ई-मेल आईडी पर मेल कर सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी. उप पुलिस महानिरीक्षक एवं निदेशक ई.ओ.डब्ल्यू एवं ए.सी.बी. आरिफ एच. शेख सहित आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एन्टी करप्शन ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। श्री आरिफ एच. शेख ने ई.ओ.डब्ल्यू. और ए.सी.बी. के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए एकत्र की गई सवा लाख रुपए की राशि का चेक मुख्यमंत्री बघेल को सौंपा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...