मोदी सरकार ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को चौथी पीढ़ी की 4 जी सेवायें शुरू करने के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन के साथ इसके 5 जी सेवा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से चार वर्ष के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी। यह मंजूरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में दी गयी।
केंद्र सरकार ने टेलीकॉम बाजार में संतुलन बनाये रखने के लिए बीएसएनएल की मौजूदगी के महत्व को रेखांकित करते हुये इस पैकेज को मंजूरी दी है। साथ ही कहा कि बीएसएनएल ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीकॉम सेवाओं की पहुंच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्वेदशी प्रौद्योगिकी और आपदा राहत में भी कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार बीएसएनएल को इस पैकेज के बल पर वित्त वर्ष 2026-27 तक लाभ की स्थिति में पहुंचाना चाहती है।
बैठक के बाद संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस पैकेज में नकदी के साथ ही सरकार की बैंक गारंटी और इक्विटी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल को गांवों में नेटवर्क के विस्तार में मदद के लिए भारत ब्राडबैंड निगम लिमिटेड (बीबीएनएल) का बीएसएनएल में विलय करने का निर्णय लिया गया है जिससे बीएसएनएल के ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क की क्षमता बढ़कर 14 लाख किलोमीटर से अधिक हो जायेगी।
उन्होंने कहा कि इस पैकेज में 41 हजार करोड़ की नकदी आर्थिक सहायता भी शामिल है। बीएसएनएल जो बैंकों ने ऋण लिये हुआ है उसको कम दर की ब्याज दर पर ऋण लेकर पुनर्भगतान करने के लिए बैंक गारंटी भी दी जायेगी। इससे बीएसएनएल को कुछ राहत मिलेगी और उसके बैलेंस सीट को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।बीएसएनएल को 44993 करोड़ रुपये के इक्विटी निवेश के माध्यम से 900/1800 मेगाहर्टज बैंड में स्पेक्ट्रम का प्रशासनिक आवंटन किया जायेगा। इससे बीएसएनएल बाजार में प्रतिस्पर्धा कर सकेगी और धीरे-धीरे 5 जी सेवा की ओर बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि बीएसएनएल आत्मनिर्भर 4 जी प्रौद्योगिकी का उपयोग करेगी। इसके लिए कंपनी को 22471 करोड़ रुपये की पूंजी मिलेगी जो चार वर्ष के लिए होगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में वायरलाइन सेवायें प्रदान करने पर हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए वायविलिटी गैप फंडिंग के तहत 13789 करोड़ रुपये दिये जायेंगे। यह राशि वर्ष 2014-15 से लेकर 2019-20 के लिए दी जायेगी।
बीएसएनएल की अधिकृत पूंजी 40 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 1.50 लाख करोड़ रुपये हो जायेगी। उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक ऋण के लिए सरकारी गारंटी मिलेगी। इसके माध्यम से बीएसएनएल 40399 करोड़ रुपये की पूंजी जुटा सकेगी जिससे ऋण पुनर्गठन में मदद मिलेगी। इसके साथ ही 33404 करोड़ रुपये के बकाये एजीआर को इक्विटी में बदला जायेगा। बीएसएनएल सरकार को फिर से 7500 करोड़ रुपये के वरीय शेयर जारी करेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के...
By User 6 /
August 26, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...