Google Analytics Meta Pixel राष्ट्रीय जल पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की बड़ी उपलब्धि - Ekhabri.com

राष्ट्रीय जल पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की बड़ी उपलब्धि

रायपुर, 19 नवंबर 2025।जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ के 12 जिलों ने राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पहचान बनाई है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार और जल संचय जनभागीदारी 1.0 अवार्ड समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए इन जिलों को सम्मान प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर जिलों के नागरिकों और प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य में जल संचयन को लेकर बढ़ती जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता भविष्य में जल सुरक्षा को मजबूत बनाएगी तथा यह सम्मान सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

रायपुर जिला राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल

 

रायपुर नगर निगम को जल संचय जनभागीदारी अभियान में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिले ने सामुदायिक सहयोग से 33,082 और जिला प्रशासन ने 36,282 जल संरक्षण कार्य पूरे किए। पूर्वी जोन वर्ग में रायपुर जिले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 

राजनांदगांव और बालोद को दो-दो बड़े सम्मान

 

राजनांदगांव जिले ने ईस्ट जोन के राष्ट्रीय जल पुरस्कार में प्रथम स्थान हासिल किया। जनभागीदारी श्रेणी में भी जिले को दूसरा स्थान मिला और प्रोत्साहन राशि के रूप में दो करोड़ रुपये प्रदान किए गए।

बालोद को जनभागीदारी श्रेणी-01 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जहां 92,742 नई जल संरचनाओं का निर्माण किया गया। जिले को दो करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली।

 

अन्य जिलों के उल्लेखनीय प्रदर्शन

 

महासमुंद  को श्रेणी-2 में प्रथम स्थान मिला। यहां 35,182 जल संरचनाओं का निर्माण किया गया।

Read Also  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित

बलौदाबाजार-भाटापारा को इसी श्रेणी में दूसरा स्थान मिला और एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई।

गरियाबंद  को श्रेणी-2 में तीसरा स्थान मिला और एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।

 

श्रेणी-03 में कई जिलों का मजबूत प्रदर्शन

 

बिलासपुर को प्रथम स्थान तथा 25 लाख रुपये की राशि मिली।

दुर्ग को 16वां स्थान और 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

बलरामपुर को 6ठा, धमतरी को 8वां तथा सूरजपुर को 12वां स्थान मिला। इन सभी जिलों को 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

रायगढ़ ने श्रेणी-3 में दूसरा स्थान प्राप्त किया और 19,088 जल संरक्षण परियोजनाओं का निर्माण किया।

 

राज्य का जल संरक्षण मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित

 

राज्य सरकार के नवाचार प्रयासों, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और व्यापक जनभागीदारी ने पिछले दो वर्षों में जल संरक्षण को नई दिशा दी है। यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक दक्षता का परिणाम है, बल्कि सामाजिक सहयोग का भी महत्वपूर्ण उदाहरण है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

दिल दहला देने वाली घटना : बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

अभनपुर में मासूम से दरिंदगी…पड़ोसी युवक गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...

स्किन ग्राफ्टिंग से पलक का सफल पुनर्निर्माण, मरीज को नई दृष्टि

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 22 वर्षीय युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर दिया है। सड़क दुर्घटना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *