Google Analytics Meta Pixel जयपुर में 13 हजार गायों के भूखे मरने की नौबत - Ekhabri.com

जयपुर में 13 हजार गायों के भूखे मरने की नौबत

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित हिंगौनिया गोशाला में गायों के रखरखाव के लिए नगर निगम ने पिछले छह महीने से पैसा नहीं दिया है। ऐसे में गोशाला में 13 हजार गायों के भूखे मरने की नौबत आ गई है। गोशाला के प्रबंधन का काम देख रहे श्री कृष्ण बलराम सेवा ट्रस्ट का नगर निगम पर छह महीने का साढ़े तीन करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान बाकी है। राशि नहीं होने से गायों के लिए चारा और अन्य सामान उधार से आ रहा है।
गोशाला में गायों के लिए प्रतिदिन 60 टन चारा और 15 हजार किलो अनाज (पशु आहार) की जरूरत होती है। जानकारी के अनुसार उपलब्धता नहीं होने के कारण्ा पिछले कुछ दिनों से गायों को जरूरत के अनुसार चारा और अनाज नहीं दिया जा रहा है। दूसरा, वेतन नहीं मिलने से नाराज श्रमिकों ने गायों की देखभाल बंद करने की चेतावनी दी है। यह हालात तब है, जबकि राज्य सरकार शराब और भूमि एवं भवन के रजिस्ट्रेशन पर 20-20 प्रतिशत गोसेवा कर वसूल रही है। अलग से गोपालन विभाग बनाकर कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया को जिम्मा सौंपा गया है।
ट्रस्ट की तरफ से गोशाला का काम देख रहे प्रेमान्नाद दास और विश्राम ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों को भुगतान के लिए कई बार आग्रह किया जा चुका है, लेकिन अब तक पैसा नहीं मिला, जिससे गायों के रखरखाव में आगामी दिनों में मुश्किल और बढ़ सकती है। इस बारे में नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यज्ञमित्र सिंह देव ने बात करने से इन्कार कर दिया, वहीं मंत्री भाया ने मामले को दिखवाने की बात कही ।
इससे पहले 2017 तक इस गोशाला का संचालन नगर निगम द्वारा किया जाता था, लेकिन सही देखभाल नहीं होने के कारण उस दौरान बड़ी संख्या में गायों की मौत हो गई थी। 2016 और 2017 में ही 11 हजार से अधिक गायों की जान चली गई थी । इसके बाद राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम ने श्री कृष्ण बलराम सेवा ट्रस्ट के साथ अनुबंध किया था। इसके तहत नगर निगम द्वारा गायों के रखरखाव के लिए ट्रस्ट द्वारा तय रकम दी जानी थी। प्रत्येक बड़ी गाय के लिए 40 और बछड़ा या बछड़ी के लिए 20 रुपये देना तय हुआ था।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *