रायपुर। पेट काटकर, उधारी लेकर,जमीन-जेवर गिरवी रखकर, बच्चों के स्कूल जाने के लिए,बीमार मां को अस्पताल ले जाने के लिए बाइक खरीदी थी। जिसे चोर ले गए। जिनकी गाड़ियां चोरी हुई हैं वे मुसीबत झेल रहे हैं। कोई आॅटो-बस से सफर कर रहा, कोई लिफ्ट लेकर जा रहा है तो किसी का काम धाम ही बंद हो गया है। सभी परेशान हैं। शहर से हर रोज औसतन तीन गाड़ियां चोरी हो रही हंै। एक-दो हजार पाने के लिए चोर लोगों की 50 हजार से 1 लाख रुपए तक की गाड़ियों को कबाड़ में खपा रहे हैं। पिछले 5 साल में करीब 1500 बाइक चोर ले गए, इनमें से आधी भी बरामद नहीं हुई।
-बहन जॉब करने जाती थी, मां को अस्पताल ले जाते थे, अब परेशानी
29 जनवरी की शाम 6 बजे सरकंडा नूतन चौक रामकृष्ण इन्क्लेव निवासी पवन मोटवानी पिता संतोष मोटवानी 22वर्ष की स्कूटी मगरपारा के एक नर्सिंग होम से चोरी हो गई। ये गाड़ी उनकी बहन कोमल मोटवानी की थी। इसमें वे जॉब करने जाती थी। छोटी बहन स्कूल जाती थी और पवन इससे अपनी मां को अस्पताल लेकर जाते थे। पवन के अनुसार अभी गाड़ी नहीं मिली है। उनके पास दूसरी गाड़ी खरीदने का बजट नहीं है। इसलिए सभी आॅटो रिक्शा से सफर कर रहे हैं।
पहली सेलरी से खरीदी बेटा कॉलेज जाता था
सिविल लाइन निवासी मनीष कुमार पिता देव शैनल कुमार 26वर्ष पीजीडीसीए का छात्र है। उनके पिता पुलिस में है। 28 जनवरी 2021 की रात छग स्कूल ग्राउंड में मैच देखने गया था। आधे घंटे में वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी। मनीष ने बताया कि गाड़ी को उनके पापा अपनी पहली सैलरी से खरीदी थी। इसी से ड्यूटी जाते थे।
हर माह 2 से 3 हजार रुपए बचाया, तब खरीदी थी
चिंगराजपारा सुभाष चौक निवासी राहुल देवांगन पिता रमेश देवांगन 18 वर्ष सब्जी बेचते हैं। 12 जनवरी की शाम 6.30 बजे बाइक से बृहस्पति बाजार आए थे। सब्जी बेचने चले गए तो रात 9.30 बजे लौटकर आए तो गाड़ी गायब थी। ये गाड़ी पेट काटकर खरीदी थी। हर माह 2-3 हजार रुपए इसके लिए जोड़ते थे। इससे सब्जी लाते ले जाते थे। अब आॅटो-रिक्शा से आना-जाना हो रहा है।
पत्नी के जेवर बेचकर ली थी, काम छूटा
सरकंडा चांटीडीह निवासी रामरतन तिवारी पिता जीवधन तिवारी 38 वर्ष एक कंपनी के सेल्स एजेंट है। बाइक 12 दिसंबर को सिम्स के स्टैंड से चोरी हो गई। पत्नी के जेवर बेचकर खरीदी थी। इसी जॉब पर जाता थे और मां को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते थे। बाइक चोरी होने के कारण वे काम पर नहीं जा पा रहे है।
जिले में वाहन चोर सक्रिय रोज चुरा रहे गाड़ियां
अगर आप अपना वाहन मार्केट या घर के बाहर ऊपर वाला लॉक लगाकर खड़ा कर किसी काम से निकल रहे हैं तो जरा सावधान रहिए। जिले में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। रोजाना औसतन तीन बाइक चोरी होती है। कई बार तो दिन में चार पांच बाइक चोरी हो जाती हैं। पिछले पांच सालों में 1500 बाइक चोरी हो चुके हैं।
**
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 16, 2026 /
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
By User 6 /
July 16, 2026 /
बिलासपुर/रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली गई। खेलते समय सिक्का निगल लेने से बालक की अन्ननली (आहार नली) में सिक्का फंस गया...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 17, 2026 /
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...