Google Analytics Meta Pixel बेटे की चाहत में 2 शादियां:फिर भी नहीं हुआ तो बच्चा चोरी करवाया, बोला- पत्नी को तोहफा देना था - Ekhabri.com

बेटे की चाहत में 2 शादियां:फिर भी नहीं हुआ तो बच्चा चोरी करवाया, बोला- पत्नी को तोहफा देना था

यूपी के सहारनपुर में मां की गोद से बच्चे चोरी करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। राशन डीलर ओमपाल ने बेटे की चाहत पूरी करने के लिए बच्चा चोरी की साजिश की थी। वह इस बच्चे को अपनी बीवी को तोहफे में देना चाहता था। घर ले जाने से पहले वो बच्चे को दुकान ले गया था। वहां उसे नए कपड़े खरीदकर पहनाए थे। उधर, अगवा बच्चा अपने घर पहुंच गया है। पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाले 2 आरोपियों को जेल भेज दिया है। तीसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है।आरोपियों ने भिखारी का बच्चा इसलिए चुराया था क्योंकि उनको लगा था कि भिखारी का बच्चा चोरी होने पर पुलिस कुछ नहीं करेगी, लेकिन CCTV में घटना कैद होने और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। इसी का नतीजा रहा कि पुलिस ने 48 घंटे के अंदर चोरी हुए बच्चे को बरामद कर लिया।

बातें में उलझाकर ले गया बच्चा
घटना शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे की है। मिशन कंपाउंड कैंप कॉलोनी में पीड़ित हिना बैठी थी। गोद में 7 महीने का बेटा शिवा था। वह उसे दूध पिला रही थी। तभी टहलते हुए आए बदमाश ने हिना को बातों में उलझाया। उसे रुपए दिए। पूछा- गोद में क्या ले रखा है? महिला बोली- ये मेरा बच्चा है। वह कपड़ा हटाकर बच्चा दिखाने लगी। जैसे ही महिला ने बच्चे के ऊपर से कपड़ा उठाया, बदमाश उसको छीन कर भाग गया।

दो शादी के बाद भी नहीं हुआ था बेटा
आरोपी ओमपाल राशन डीलर है। बेटे की चाहत पूरी करने के लिए उसने दो शादियां कीं। पहली बीवी से उसे तीन बेटियां हुईं। बेटे की चाहत में ओमपाल कई जगह भटका। उसने पंडित से लेकर मौलवी तक के चक्कर लगाए। कई आश्रम में भी गया, लेकिन उसे बेटा नहीं हुआ। इसके बाद उसने दूसरी शादी की, लेकिन कई साल बाद भी उसे दूसरी बीवी से कोई संतान नहीं हुई। बीवी उदास रहती थी। कभी-कभी रोती भी थी। वो बच्चा गोद लेने की जिद करने लगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

अनियंत्रित गाड़ी खाई में गिरी, सात लोग हुए घायल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...