Google Analytics Meta Pixel अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा कवच को 200 बुलेट प्रूफ वाहनों की मजबूती - Ekhabri.com

अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा कवच को 200 बुलेट प्रूफ वाहनों की मजबूती

अमरनाथ यात्रा को आतंकी खतरे और स्टिकी बम हमले से सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षा कवच में लगभग 200 अत्याधुनिक बुलेट प्रूफ वाहन यात्रा मार्ग पर तैनात हैं। इन वाहनों में किसी भी आपातस्थिति से निपटने में सक्षम जवान जरूरत के सभी हथियारों और उपकरणों के साथ तैनात हैं। इन वाहनों में विस्फोटकों का पता लगाने वाले सेंसर लगे हैं। आसपास की गतिविधियों की निगरानी के लिए उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। यह वाहन मैदानी, दलदली, रेतीले और पहाड़ी इलाकों में भी आसानी से चल सकते हैं। यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों और रक्षा उपकरणों, जिनमें से कुछ इजरायल से मंगाए गए हैं, इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
2019 में जम्मू-कश्मीर राज्य के पुनर्गठन के बाद पहली बार अमरनाथ यात्रा हो रही है। इसके बाद वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना के कारण यात्रा नहीं हो पाई थी। इस वर्ष यात्रा में करीब आठ लाख श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है। कश्मीर में सुधरते हालात से हताश आतंकी संगठनों ने तीर्थयात्रा पर हमले की धमकी दे रखी है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीपीआर (डीप पेनट्रेटिग रडार) और उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरों और अत्याधुनिक सेंसरों से लैस लगभग 200 बुलेट प्रूफ वाहन पूरे यात्रा मार्ग पर चिह्नित स्थानों पर तैनात हैं। लखनपुर-जम्मू-बनिहाल-अनंतनाग-श्रीनगर-बालटाल हिस्से में तैनात इन वाहनों की मजबूती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 25 किलो की आईईडी या इसके बराबर कोई बारूदी सुरंग के विस्फोट से भी इस वाहन को कुछ नहीं होगा।
इन वाहनों में लगे सेंसर और जैमर आसपास के इलाकों में रिमोट संचालित आइईडी व अन्य विस्फोटकों का पता लगाने में समर्थ हैं। इन वाहनों में लगा डीपीआर जमीन के नीचे दबी बारूदी सुरंगों और आईईडी का भी आसानी से पता ला सकता है। इनमें लगो सीसीटीवी कैमरे 360 डिग्री पर घूमते हुए किसी भी मौसम में दिन हो या रात में स्पष्ट तस्वीरें और फुटेज रिकार्ड कर सकते हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

सिम्स डॉक्टरों ने अन्ननली में फंसा सिक्का निकाल बचाई जान  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर/रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली गई। खेलते समय सिक्का निगल लेने से बालक की अन्ननली (आहार नली) में सिक्का फंस गया...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *