21 जनवरी शनिवार को शनि अमावस्या है, जिसे शनिश्चरी अमावस्या या शनिचरी अमावस्या भी कहते हैं. यह साल 2023 की पहली शनि आमवस्या है. इस दिन 30 साल बाद खप्पर योग बना है, जो शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से परेशान लोगों के लिए शुभ है क्योंकि इस योग में शनि देव के दुष्प्रभावों को कम करने का उपाय प्रभावी होता है. इस योग में शनि के उपाय करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है. शनि अमावस्या के दिन स्नान करने के बाद शनि देव की पूजा अवश्य करनी चाहिए.
5 राशियों पर है शनि का प्रभाव
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, इस साल 17 जनवरी को शनि देव अपने मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश कर गए हैं. इस वजह से पांच राशियों मकर, कुंभ और मीन पर शनि की साढ़ेसाती तथा कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है. इन राशि के जातकों को विशेष रूप से शनि अमावस्या पर शनि आराधना करनी चाहिए.
भूलवश भी न करें ये काम
जिस भी राशि पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही होती है. उन लोगों को बुरे कर्मों से दूरी बना लेनी चाहिए. चोरी, जुआ, शराब, तामसिक वस्तुओं का सेवन, असत्य वचन, जीवों को प्रताड़ित करने जैसे कार्यों से स्वयं को दूर रखना चाहिए. जो लोग ऐसे कार्य करते हैं, वे शनि की कुदृष्टि का शिकार होते हैं. उनके समक्ष कोर्ट केस, दुर्घटना, वाद विवाद, धन हानि, झूठे आरोप आदि जैसी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं.
शनि अमावस्या के अचूक उपाय
- शनि अमावस्या के दिन आप सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें. उसके बाद शनि मंदिर में जाकर शनि देव की विधिपूर्वक पूजा करें. शनि देव को सरसों का तेल, काला तिल, नीले फूल, धूप, दीप आदि अर्पित करें. उसके बाद शनि चालीसा का पाठ करें. शनि देव की कृपा से आपके कष्ट दूर होंगे.
शनि अमावस्या के दिन आप शनि रक्षा स्तोत्र का पाठ करें. आप पर शनि की कड़ी दृष्टि है तो शनि देव आप को राहत देंगे. उनसे अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगकर सत्य मार्ग पर चलने का प्रण लें.
शनि अमावस्या पर आप शमी के पेड़ की पूजा करें. शाम के समय उसके नीचे सरसों के तेल या फिर तिल के तेल का दीपक जलाएं. शमी का पेड़ शनि देव को प्रिय है. आपका कल्याण होगा.
शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत पाने के लिए आप भगवान शिव की आराधना करें. शिव आराधना से भी आपके कष्ट दूर होंगे.
शनि अमावस्या के दिन आप सुंदरकांड का पाठ करें. हनुमान जी की पूजा करें. शनि देव आप पर प्रसन्न रहेंगे.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...