Google Analytics Meta Pixel अलग-अलग इलाकों से दो इनामी सहित 22 नक्सली गिरफ्तार - Ekhabri.com

अलग-अलग इलाकों से दो इनामी सहित 22 नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर।सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल के जवानों ने दो इनामी समेत 22 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, विस्फोटक व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत उसूर थाना, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर टेकमेटला की ओर निकली हुई थी। अभियान के दौरान टेकमेटला के जंगल से विस्फोटक के साथ सात नक्सलियों रेखापल्ली मिलिशिया सदस्य देवा माड़वी, चैनु माड़वी, मल्ला माड़वी, रेखापल्ली डीएकेएमएस सदस्य माड़वी लखमा, रेखापल्ली कृषि शाखा सदस्य लाला मिडियम, मारुड़बाका आरपीसी जनताना सदस्य अंदा माड़वी और रेखापल्ली डीएकेएमएस सदस्य गंगा माड़वी को पकड़ा गया।इनके कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बिजली का तार और पाम्पलेट बरामद किया गया। वहीं जांगला थाना और डीआरजी की संयुक्त पार्टी बेलचर, भूरिपानी व कोटमेटा की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान बेलचर के जंगल से आरपीसी सीएनएम सदस्य समीला ओयाम पिता रमेश ओयाम उम्र 22 निवासी पटेलपारा छोटेपल्ली, भूमकाल मिलिशिया सदस्य संतु ओयाम पिता सुक्कू ओयाम उम्र 23 निवासी बड़ेपल्ली, भूमकाल मिलिशिया सदस्य सायबो माड़वी पिता हिड़मा माड़वी उम्र 39 निवासी पटेलपारा बड़ेपल्ली, आरपीसी मिलिशिया सदस्य रमेश आरकी पिता पकलु आरकी उम्र 19 निवासी कोलनार, आरपीसी मिलिशिया सदस्य शंकर आरकी पिता पकलु आरकी उम्र 22 निवासी कोलना व केएएमएस सदस्य कोहले ओयाम पति सुखराम ओयाम उम्र 22 निवासी कोलनार को गिरफ्तार किया गया।वहीं नेलसनार थाना व सीआरपीएफ हेमलापारा कैम्प की साझा टीम कांदाकरका की तरफ एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान कांदाकरका के जंगल से मूलवासी बचाव मंच अध्यक्ष सोमा ओयाम पिता कोपा ओयाम उम्र 28 निवासी लेकावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, मूलवासी बचाओ मंच सदस्य मुन्ना ओयाम पिता इरपा ओयाम उम्र 25 निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर और आरपीसी जनताना सरकार सदस्य पिलू ओयाम पिता पुसू ओयाम उम्र 35 निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर को पकड़ा है। मूलवासी बचाव मंच सदस्य मोटू ओयाम पिता बुधु ओयाम उम्र 20 निवासी लेकावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, कोलनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य मंगड़ू ओयाम पिता मासा ओयाम उम्र 22 निवासी लेकावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, संघम सदस्य मंगड़ू ओयाम पिता कुम्मा ओयाम उम्र 40 निवासी लेकावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, संघम सदस्य पंडरु ओयाम पिता मासा ओयाम उम्र 20 निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर,  रामू ओयाम पिता कोपा ओयाम उम्र 25 निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर व केएएमएस सदस्य मुन्नी ओयाम पिता मासा ओयाम उम्र 20 निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए नक्सलियों के पास से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, बिजली का तार, बैटरी खुदाई का औजार, टंगिया और नक्सल साहित्य आदि बरामद किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *