खोखरा। किंवदतियों को लोग भले ही गुजरे जमाने की बात कहकर टाल जाते हैं लेकिन कभी कभी इन किंवदतियों की खोज ही हमें गुजरे जमाने की सभ्यता संस्कृति व रोचक बातों तक पहुंचने का रास्ता बतलाती है। कुछ ऐसी ही रोचक किंवदतियां हमने बुजुर्गों से सुनी थी की जिला मुख्यालय से लगे ग्राम खोखरा के नया तालाब के गहरे और साफ पानी से जंजीर घिसने की आवाजे सुनाई देती है। गांव के बड़े बुजुर्गों का मानना है की खोखरा के नया तालाब के तट पर गिरि सम्प्रदाय के द्वारा निर्मित चूने और गुड़ से बना मठ नुमा शिव मंदिर है,जो किसी समय मे गिरि संतों का आश्रय हुआ करता था, जहां ये संत अपने दान पुण्य से अर्जित किए गहनों व सिक्कों को मंदिर के ठीक ऊपर बने मठ में रखा करते थे,ताकी अकस्मात मंदिर में आश्रय लेने आने वाले संतों के लिए दाल, चावल, वस्त्र वगैरह क्रय करके उनके रहने खाने की समुचित व्यवस्था की जा सके। पहले के जमाने में हंडे में इन बहुमूल्य रत्नों को सुरक्षित रूप से रखा जाता था। साथ ही उस हंडे की सुरक्षा के लिए कुछ अदृश्य जीव मंत्रों के प्रभाव से जीवित किए जाते रहे होंगे, जो उस हंडे की रक्षा करते थे। या यूं कहे की पहरेदारी के लिए कुछ अदृश्य ताकतों को जीवित कर रखे जाने की बात बुजुर्गो से सुनने को मिलती है।नए युग में मठ नुमा मंदिर धीरे धीरे टूटता व जीर्ण शीर्ण होता गया। पुराने बुजुर्गों की माने तो जंगलों के कटने से और कोलाहल के बढने से गिरि सम्प्रदाय के संत जो पुराने थे, वो अपने हंडों को वही पास ही के तालाब में छोड़ दिए, जिनकी रक्षा का दायित्व उन्हीं अदृश्य शक्तियों या जीवों के पास रहा होगा। लोगों की माने तो इस हंडे को पाने का प्रयास कई लोगों ने किया। कई लोगों ने हण्डे को पाने की कई तात्रिक क्रियाएं भी तट के पास की ,लेकिन उस हण्डे तक कोइ नही पहुंच पाया। लोग केवल उस हण्डे के जंजीर की खनक की आवाज को ही ध्यान से सुन पाते है, लेकिन हण्डे तक पहुंचना किसी के लिए संभव नहीं हो सका कुल मिलाकर यदि बात तरीके से तस्दीक की हो तो यह कहना उचित होगा की ये सब आधी कहानी आधा फसाना हो सकता है, लेकिन लोगों की आस्था आज भी इस वर्षो पुराने शिव मंदिर मे देखने को मिलती है, जिसकी दीवारे गुड और चूने से निर्मित है, जहां गिरि संतों ने अपने बहुमुल्य खजानों को उसी हण्डे मे छिपाए होने की बात पुराने ग्रामीणो से सुनते आए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...