यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी डिग्री और दस्तावेजों के जरिए नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों के खिलाफ बलरामपुर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को नगर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने से एक और फर्जी शिक्षक, नीरज कुमार, निवासी सौहल्ला प्रतापपुरा, थाना सदर, जनपद आगरा को गिरफ्तार किया। पुलिस अब तक 28 फर्जी शिक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, और इनके वेतन की वसूली की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, जिले में अब तक 92 फर्जी शिक्षकों को चिन्हित किया गया है। इनमें से 28 को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष 64 आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार के निर्देश पर गठित इन टीमों का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह कर रहे हैं, जिनका पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विशाल पांडेय और सीओ सिटी ज्योतिश्री कर रहे हैं।
यह मामला तब सामने आया जब तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. रामचंद्र ने 31 मार्च 2021 को नगर कोतवाली में एक FIR दर्ज कराई थी। FIR में आरोप लगाया गया था कि कई लोगों ने कूटरचित दस्तावेजों और फर्जी डिग्रियों के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक की नौकरी हासिल की है। इस खुलासे के बाद से पुलिस ने जांच तेज कर दी और एक-एक कर फर्जी शिक्षकों को पकड़ना शुरू किया।
पुलिस ने बताया कि सभी चिन्हित फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, इन शिक्षकों द्वारा अब तक लिए गए वेतन की वसूली के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...