Google Analytics Meta Pixel IPL 2021 के लिए 292 खिलाडियों की होगी नीलामी, 2 करोड़ होगा इनका बेस प्राइस - Ekhabri.com

IPL 2021 के लिए 292 खिलाडियों की होगी नीलामी, 2 करोड़ होगा इनका बेस प्राइस

 

बीसीसीआई ने IPL 2021 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 292 ऐसे खिलाडियों की सूची जारी की है, जो विभिन्‍न टीमों की नीलामी का हिस्‍सा होंगे। साथ ही बीसीसीआई ने इनका बेस प्राइस भी तय कर दिया है। नीलाम होने वाले खिलाडियों का बेस प्राइस दो करोड होगा। यानी कोई इससे कम की बोली नहीं लगा सकेगा।

बीसीसीआई के मुताबिक 18 फरवरी को चेन्नई में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की नीलामी में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। आईपीएल के 14वें सीजन के लिए चेन्नई में 18 फरवरी को होने वाले ऑक्शन में 292 खिलाड़ी उतरेंगे। इस ऑक्शन के लिए 1114  क्रिकेट खिलाडियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया था। आठ फ्रेंचाइजी के शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की सूची जमा करने के बाद 292 खिलाड़ियों की आखिरी सूची तैयार की गई है, जो मिनी ऑक्शन में उतरेंगे।

बीसीसीआई के मुताबिक नीलामी में दो करोड़ की मैक्सिमम बेस प्राइस रखा गया है, जिसमें दो भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह और केदार जाधव और आठ विदेशी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लंकेट, जैसन रॉय और मार्क वुड शामिल हैं।

नीलामी के लिए 12 खिलाड़ियों को डेढ़ करोड़ रुपये के बेस प्राइस में रखा गया है, जबकि एक करोड़ के बेस प्राइस में 11 खिलाड़ियों में दो भारतीय हनुमा विहारी और उमेश यादव शामिल हैं। 75 लाख रुपये के बेस प्राइस में 15 खिलाड़ी हैं और ये सभी विदेशी हैं। 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में 65 खिलाड़ी हैं, जिनमें 13 भारतीय और 52 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ऑक्शन में 164 भारतीय खिलाड़ी, 125 विदेशी खिलाड़ी और तीन खिलाड़ी एसोसिएट देशों के होंगे।

टीमों के पास बचे खिलाड़ियों और पर्स की स्थिति इस तरह है:-

चेन्नई सुपरकिंग्स
पर्स: 22.9 करोड़ रुपये
बची जगह: 7 (1 विदेशी)

दिल्ली कैपिटल्स
पर्स: 12.9 करोड़ रुपये
बची जगह: 6 (2 विदेशी)

कोलकाता नाईट राइडर्स
पर्स: 10.75 करोड़ रुपये
बची जगह: 8 (2 विदेशी)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
पर्स: 35.90 करोड़ रुपये
बजी जगह: 13 (4 विदेशी)

राजस्थान रॉयल्स
पर्स: 34.85 करोड़ रुपये
बची जगह: 8 (3 विदेशी)

मुंबई इंडियंस
पर्स: 15.35 करोड़
बची जगह: 7 (4 विदेशी)

किंग्स इलेवन पंजाब
पर्स: 53.20 करोड़
बची जगह: 9 (5 विदेशी)

सनराइजर्स हैदराबाद
पर्स:10.75 करोड़ रुपये
बची जगह: 3 (1 विदेशी)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...