Google Analytics Meta Pixel अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण में खर्च होंगे 300-400 करोड़ - Ekhabri.com

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण में खर्च होंगे 300-400 करोड़

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने कहा कि अयोध्या में मुख्य मंदिर के निर्माण में तीन से साढ़े तीन साल का समय लगेगा। इस पर 300-400 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है, जबकि पूरी परियोजना पर 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होगा। उन्होंने यह अनुमान राम मंदिर निर्माण परियोजना से जुड़े विशेषज्ञों से सलाह करने के बाद लगाया है।

एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यास ने अभी तक इस पूरी परियोजना पर खर्च को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए (मंदिर निर्माण हेतु) कुछ कारपोरेट से धन एकत्र करना संभव था। कुछ (कॉरपोरेट) परिवार हमारे पास आए थे और अनुरोध किया कि मंदिर का डिजाइन उन्हें सौंप दिया जाए। वे मंदिर परियोजना को पूरा करेंगे, लेकिन मैंने विनम्रता से उन्हें मना कर दिया।

राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान 2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा का अभियान होने को लेकर कुछ हलकों में हो रही आलोचना पर उन्होंने कहा, ‘लोगों की आंखों पर जैसा चश्मा चढ़ा होता है, उन्हें वही दिखाई देता है। हमारी आंखों पर कोई चश्मा नहीं चढ़ा हुआ है और हमारी आंखें भक्ति की राह पर हैं।”

महाराज ने पिछले सप्ताह राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मंदिर निर्माण के लिए 5,00,100 रुपये का चंदा प्राप्त किया। यह पूछने पर कि मंदिर निर्माण के लिए क्या वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास भी जाएंगे, उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसा करने को तैयार हूं, बशर्ते कोई मुझे गारंटी दे कि वहां मेरा अपमान नहीं किया जाएगा।”

Read Also  दिल्ली में जल संकट को लेकर 'सुप्रीम' सुनवाई; टैंकर माफिया को लेकर केजरीवाल सरकार को फटकार

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 6.5 लाख गांवों और 15 करोड़ घरों तक पहुंचने का है। यह पूछने पर कि क्या वह मंदिर निर्माण के लिए दान लेने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री जाएंगे, इस पर उनका कहना था कि अगर वह दान देने को तैयार हैं तो वहां जाऊंगा। उन्होंने बताया कि शिवसेना नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरे ने हमें एक किलोग्राम की चांदी की ईंट दी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...