Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस के पूर्व MP-MLA समेत 37 नेता BJP में आए, विंध्य के यह चर्चित नेता BSP में शामिल - Ekhabri.com

कांग्रेस के पूर्व MP-MLA समेत 37 नेता BJP में आए, विंध्य के यह चर्चित नेता BSP में शामिल

भोपाल -लोकसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी समेत अन्य उम्मीदवार  27 तक नामांकन कर सकेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट में आने वाले गंजबासौदा के लिए ट्रेन से रवाना हुए। ट्रेन में मीडिया ने पूर्व सीएम से चर्चा की। इस दौरन उन्होंने कहा कि मन आनंद से भरा हुआ है, आज गंजबासौदा जा रहा हूं, मेरी कर्मभूमि है और जनता से मेरा परिवार का रिश्ता है, आज एक बार फिर सबसे मिलूंगा। चुनौती नहीं है, मेरा तो प्रदेश की जनता से दिलों का रिश्ता है, इसलिए क्षेत्र कोई भी हो नए क्षेत्र भी जुड़े हैं तो कोई अंतर नहीं पड़ता, जनता का प्रेम, स्नेह और विश्वास मिलता है। क्योंकि, मेरी जिंदगी ही जनता की सेवा के लिए है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र तो यही रहेगा, जनता नहीं छूटी, यहीं रहेंगे, हम लोग मिशनरी कार्यकर्ता हैं, भारतीय जनता पार्टी एक मिशन है राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण का और हम लोगों ने तय किया है कि देश के लिए काम करेंगे। अपनी जनता के लिए काम करेंगे, लेकिन जब आप किसी मिशन के लिए काम करते हैं, बड़े उद्देश्य के लिए काम करते हैं तो आप खुद तय हीं करते हैं कि आप कहां काम करेंगे, मिशन जो उपयुक्त समझता है वह काम आपको सौंपता है। विधायक बनाया तो विधायक रहकर जनता की सेवा की, सांसद रहे फिर मुख्यमंत्री बने तो 18 साल दिन और रात जनता की सेवा की। अब फिर पार्टी ने कहा कि सांसद की भूमिका में लड़ना है तो सांसद के रूप में काम करेंगे। इसके बाद गंजबासौदा पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज का भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता ने जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।

Read Also  शिवसेना ने विरोधियों को बताया कीड़ा, सामना ने राज्यपाल को बनाया निशाना

कमलनाथ बोले- केंद्र की भाजपा की सरकार निचले स्तर पर उतर आई  
कांग्रेस के बैंक खातों को सीज करने को लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दिल्ली में गुरुवार को प्रेसवार्ता की। इसके पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स कर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने लिखा-  यह दिन पर दिन स्पष्ट होता जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुत निचले स्तर पर उतर आई है। आज हमारी नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने मीडिया के सामने यह बताया कि किस तरह 30 साल पुराने मामले तक के इनकम टैक्स के नोटिस भेजे जा रहे हैं। पार्टी के बैंक खातों को जब्त कर दिया गया है।

पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी बसपा में शामिल 
मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। वे बसपा के टिकट पर सतना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। नारायण त्रिपाठी जब तक भाजपा में रहे, तब तक पार्टी नेतृत्व पर खूब निशाने साधे। इस कारण पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। हालांकि, उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले विंध्य जनता पार्टी का गठन किया था। लेकिन, चुनाव में कोई सफलता नहीं मिली। आज गुरुवार को नारायण त्रिपाठी ने बसपा की सदस्यता ले ली।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *