Google Analytics Meta Pixel शिकागो में अंधाधुंध गोलीबारी, एल्बम लॉन्च पार्टी के दौरान 4 की मौत - Ekhabri.com

शिकागो में अंधाधुंध गोलीबारी, एल्बम लॉन्च पार्टी के दौरान 4 की मौत

देर रात अमेरिका के शिकागो शहर में एक भयानक गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। रिवर नॉर्थ के एक पब के बाहर आयोजित एल्बम लॉन्च पार्टी के दौरान एक अज्ञात हमलावर ने अचानक वहां मौजूद भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस भयावह हमले में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं, वहीं घायलों में से कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

 

घटना उस समय हुई जब पब के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और माहौल पूरी तरह से जश्न में डूबा हुआ था। तभी एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और भीड़ पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा और अफरातफरी मच गई। हमलावर वारदात के बाद वाहन में सवार होकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने घायलों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया। इनमें से तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

 

 

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, घटना में घायल हुए कुल 18 लोगों में 13 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं, जिनकी उम्र 21 से 32 वर्ष के बीच है। शिकागो पुलिस विभाग ने बताया कि इस प्रकार की गोलीबारी को गंभीरता से लिया जा रहा है और अपराधी को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटना पर बयान देते हुए नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि उनके आपातकालीन विभाग में कई घायलों का इलाज चल रहा है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट संख्या बताने से इनकार कर दिया।

Read Also  छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नई नियुक्ति, केशव चंद्राकर को मिली कांग्रेस OBC प्रमुख की जिम्मेदारी

 

 

यह घटना अमेरिका में बढ़ते गन वायलेंस और ढीले हथियार कानूनों की एक और भयावह मिसाल बनकर सामने आई है। आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में पिछले 50 वर्षों में गन हिंसा के कारण 15 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की कुल जनसंख्या जहां करीब 33 करोड़ है, वहीं 40 करोड़ से अधिक आग्नेय अस्त्र नागरिकों के पास हैं। अमेरिका में राइफल या पिस्तौल खरीदने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, और अन्य हथियारों के लिए 21 वर्ष तय है, लेकिन हथियारों की सहज उपलब्धता और कमजोर नियंत्रण प्रणाली के चलते ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *