Google Analytics Meta Pixel शहीद सैनिकों के आश्रितों को 50 लाख, परमवीर चक्र प्राप्त वीर जवानों को मिलेगी 1 करोड़ - Ekhabri.com

शहीद सैनिकों के आश्रितों को 50 लाख, परमवीर चक्र प्राप्त वीर जवानों को मिलेगी 1 करोड़

राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार ने शहीद सैनिकों के परिवारों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। युद्ध और सैनिक कार्रवाई में शहीद सैनिकों की पत्नी या आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने का फैसला किया गया है। इसी तरह, परमवीर चक्र प्राप्त वीर जवानों को 40 लाख रुपये के स्थान पर 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छठी राज्य सैनिक समिति की बैठक में लिया गया।

 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे वीर सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर करते हैं। 140 करोड़ देशवासियों की रक्षा में वे दिन-रात तैनात रहते हैं। उनका शौर्य और बलिदान हमें नमन करने को प्रेरित करता है। सरकार भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं और आश्रितों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।” बैठक में शहीदों की वीर नारियों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। सीएम ने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णयों से भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सीधा लाभ मिलेगा। सदस्यों के सुझावों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।

 

 

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

बैठक में भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हित में कई अन्य फैसले लिए गए:

सैनिकों के माता-पिता को दी जाने वाली जंगी इनाम राशि को 5 हजार रुपये प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया गया। युद्ध या सैनिक कार्रवाई में दिव्यांग हुए सैनिकों की अनुदान राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये किया गया। सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और विधवाओं को प्रथम भूमि या गृह क्रय करने पर 25 लाख रुपये तक के स्टांप शुल्क में छूट दी जाएगी। विभिन्न शौर्य अलंकरण प्राप्त सैनिकों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि में भी वृद्धि की गई।

Read Also  अबूझमाड़ के बच्चों ने किया हैरतअंगेज मलखंभ का प्रदर्शन

 

 

बैठक में सैनिक कल्याण संचालनालय के संचालक एवं राज्य सैनिक समिति के सचिव ब्रिगेडियर विवेक शर्मा (विशिष्ट सेवा मेडल) ने राज्य सैनिक बोर्ड की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने 13 जनवरी 2012 को आयोजित पांचवीं बैठक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और छठी बैठक के एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मुख्यमंत्री को बाल वृक्ष भेंट किया।

 

 

बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, मध्य भारत क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत (पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम), अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, केंद्रीय सैनिक बोर्ड नई दिल्ली के सचिव ब्रिगेडियर डी.एस. बसेरा (विशिष्ट सेवा मेडल), कमांडर छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा सब एरिया ब्रिगेडियर तेजिंदर सिंह बावा (सेना मेडल), सचिव वित्त विभाग अंकित आनंद, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग अविनाश चंपावत, मेजर जनरल संजय शर्मा (से.नि), विंग कमांडर ए. श्रीनिवास राव (से.नि), विक्रांत सिंह एवं राजेश कुमार पाण्डेय जैसे प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *