रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ के वायरल पोस्टर ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया था। अश्लील आयोजन के प्रचार के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले एक 20 वर्षीय युवक को मध्य प्रदेश के बिजूरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी इंस्टाग्राम आईडी @sinful_writer1 के नाम से सक्रिय था, जिससे कपल्स और लड़कियों को बिना कपड़ों के पार्टी में बुलाया जा रहा था। पुलिस की साइबर यूनिट ने तकनीकी जांच से आरोपी की परतें खोलीं, और अब पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
13 सितंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर वायरल हुए पोस्टर ने रायपुर को शर्मसार कर दिया। इसमें युवाओं को ‘न्यूड पार्टी’ में शामिल होने का खुला न्योता दिया गया था, जहां कपल्स और गर्ल्स को एंट्री का वादा किया गया। हालांकि, लोकेशन या वेन्यू की कोई जानकारी नहीं दी गई, लेकिन यह पोस्टर तेजी से वायरल हो गया। शहर में हड़कंप मच गया, और महिलाओं व युवतियों में डर का माहौल बन गया। पुलिस ने तुरंत स्वतः संज्ञान लिया। थाना तेलीबांधा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, आईटी एक्ट की धारा 67 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 के तहत FIR दर्ज की गई।
मामले की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। साइबर विंग ने @sinful_writer1 आईडी का तकनीकी विश्लेषण किया, जिसमें पोस्ट, लोकेशन ट्रैकिंग और IP एड्रेस की जांच शामिल थी। जल्द ही आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के अनुपपुर जिले के बिजूरी निवासी 20 वर्षीय आदर्श अग्रवाल के रूप में हो गई।
पुलिस टीम बिजूरी रवाना हुई और रेलवे फाटक रोड स्थित अंबिका लॉज के पास दबिश देकर आदर्श को धर दबोचा। उसके कब्जे से एक आईफोन भी जब्त किया गया, जिससे प्रचार किया जा रहा था। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह इस तरह के अश्लील कंटेंट से युवाओं को लुभाने का काम करता था। पुलिस अब अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 24, 2026 /
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...