हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भोपाल के रविंद्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागार में आयोजित दो दिवसीय भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय हिंदी अलंकरण सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश-विदेश से चयनित साहित्यकारों, शोधकर्ताओं और मनीषियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, वीर भारत न्याय के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी सहित बड़ी संख्या में हिंदी प्रेमी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं जहां इतनी विविधता वाली भाषाएं और बोलियां बोली जाती हों। भारत ही वह देश है जहां कदम-कदम पर बोली और भाषा का स्वरूप बदल जाता है।” उन्होंने रानी दुर्गावती के जीवन पर काव्य लेखन और उसे पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात कही, जो 52 युद्ध लड़ने वाली वीरांगना थीं। साथ ही, उन्होंने राजा भोज के शासनकाल का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय कवियों की प्रतियोगिताएं आयोजित होती थीं और एक-एक शब्द के लिए सोने की ईंटें दी जाती थीं। यह हमारी भाषाओं को प्रोत्साहित करने का स्वर्णिम काल था।
सम्मानित विभूतियां
समारोह में निम्नलिखित साहित्यकारों और मनीषियों को राष्ट्रीय हिंदी अलंकरण सम्मानों से नवाजा गया:
राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान: प्रशांत पोळ (जबलपुर, 2024), लोकेन्द्र सिंह राजपूत (भोपाल, 2025)
राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान: रीता कौशल (ऑस्ट्रेलिया, 2024), डॉ. वंदना मुकेश (इंग्लैंड, 2025)
राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान: डॉ. इंदिरा गाजिएवा (रूस, 2024), पदमा जोसेफिन वीरसिंघे (2025)
राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान: डॉ. राधेश्याम नापित (शहडोल, 2024), डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे (भोपाल, 2025)
राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान: डॉ. के.सी. अजय कुमार (तिरुवनंतपुरम, 2024), डॉ. विनोद बब्बर (दिल्ली, 2025)
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को विक्रमोत्सव 2025 के लिए WOW अवॉर्ड्स एशिया की ओर से विशेष श्रेणी में गोल्ड अवॉर्ड भेंट किया गया। यह सम्मान उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजनों के लिए मिला। दो दिवसीय भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान कार्यक्रम में हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के प्रति प्रेम और सम्मान को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। समारोह में उपस्थित हिंदी प्रेमियों ने इस आयोजन को भाषा और साहित्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 10, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...
By User 6 /
May 9, 2026 /
बिलासपुर स्थित Guru Ghasidas Vishwavidyalaya के वीर सावरकर बालक छात्रावास से जुड़ा एक आदेश छात्रों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। छात्रावास अधीक्षक की ओर से जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि परीक्षा समाप्त होने के...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...