Google Analytics Meta Pixel एम्स रायपुर दीक्षांत में 689 डिग्री बांटी गईं, उपराष्ट्रपति ने युवाओं को दिया संदेश - Ekhabri.com

एम्स रायपुर दीक्षांत में 689 डिग्री बांटी गईं, उपराष्ट्रपति ने युवाओं को दिया संदेश

रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने शामिल होकर युवा चिकित्सकों को ज्ञान के साथ जिम्मेदारी, सेवा और मानवीय मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। समारोह में विभिन्न चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 689 विद्यार्थियों को डिग्री प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इनमें 376 महिलाएं और 313 पुरुष शामिल रहे। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले 16 विद्यार्थियों को पुरस्कार और मेडल से सम्मानित किया गया।

 

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी संभालने की शुरुआत है। आज युवाओं को डिग्रियां मिल रही हैं और आने वाले समय में उन्हें इससे भी अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह जिम्मेदारी भारत की जनता के स्वास्थ्य, विश्वास और जीवन से जुड़ी है।

 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में स्थापना के बाद एम्स रायपुर ने मध्य भारत में स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान से जुड़ी क्षेत्रीय असमानताओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कम समय में संस्थान छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्यों के लिए प्रमुख तृतीयक स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में स्थापित हुआ है। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में भी एम्स रायपुर की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

 

उपराष्ट्रपति ने कहा कि एम्स रायपुर का विकास छत्तीसगढ़ में हो रहे व्यापक बदलाव को दर्शाता है। राज्य के कुछ हिस्सों में दशकों तक कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, सीमित आवागमन और वामपंथी उग्रवाद जैसी चुनौतियों ने विकास की गति को प्रभावित किया। कई दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में हिंसा और भय के कारण सड़क, स्कूल और अस्पताल जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्रभावित हुआ।

 

सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब अतीत की चुनौतियों से निकलकर समृद्धि, विकास और प्रगति के नए दौर की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने इस परिवर्तन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रणनीतिक संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व से जोड़ा। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों को कभी हिंसा और नक्सली गतिविधियों के लिए जाना जाता था, वहां अब सड़क, स्कूल, अस्पताल, कनेक्टिविटी, निवेश और रोजगार के अवसरों की चर्चा हो रही है।

Read Also  राज्य स्तरीय कराटे में चैतन्य ने मारी बाजी, विन्सी ने जीता गोल्ड मैडल

 

उपराष्ट्रपति ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खतरे को मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, दृढ़ सुरक्षा नीति और विकासोन्मुखी शासन के माध्यम से समाप्त किया गया है। उन्होंने इसे इस बात का उदाहरण बताया कि मजबूत नेतृत्व और विकास की स्पष्ट नीति किसी क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती है।

 

उन्होंने एम्स रायपुर को नए छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्रतीकों में से एक बताया। उन्होंने संस्थान की उन्नत चिकित्सा और प्रत्यारोपण सेवाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ में हुए पहले किडनी प्रत्यारोपण, किडनी प्रत्यारोपण में 95 प्रतिशत से अधिक सफलता दर, कॉर्नियल प्रत्यारोपण और कान प्रत्यारोपण जैसी उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हृदय प्रत्यारोपण कार्यक्रम की मंजूरी भी स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

उपराष्ट्रपति ने विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने के लिए संतुलित विकास को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना तभी साकार होगी, जब प्रत्येक राज्य, जिला और गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा। उन्होंने उच्च शिक्षा को इस लक्ष्य की बुनियाद बताते हुए बीते वर्षों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का भी उल्लेख किया।

 

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-15 में उच्च शिक्षा में महिलाओं का नामांकन 1.57 करोड़ था, जो वर्ष 2023-24 में बढ़कर 2.24 करोड़ हो गया। यह लगभग 42.2 प्रतिशत की वृद्धि है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देश के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

 

स्नातक विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने युवाओं से नशीली दवाओं से दूर रहने और स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं का ज्ञान स्वास्थ्य प्रदान करे, शोध नवाचार को आगे बढ़ाए और उनकी सेवा समाज के लिए प्रेरणा बने। उन्होंने एम्स रायपुर के लिए चिकित्सा उत्कृष्टता, वैज्ञानिक नवाचार, जन स्वास्थ्य और करुणापूर्ण सेवा के क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की।

Read Also  आंजनेय विश्वविद्यालय दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन

 

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा केवल ज्ञान और कौशल तक सीमित नहीं है। एक चिकित्सक के लिए धैर्य, करुणा और जिम्मेदारी की भावना भी उतनी ही जरूरी है। चिकित्सा का वास्तविक उद्देश्य मानवता की सेवा है और चिकित्सक की श्रेष्ठता केवल उसकी पेशेवर दक्षता से नहीं, बल्कि मरीजों के साथ उसके व्यवहार, संवेदनशीलता, विश्वास और सम्मान से भी तय होती है।

 

राज्यपाल ने नव-स्नातक चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं के विकास, चिकित्सा अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एम्स रायपुर अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों, विशिष्ट चिकित्सा सेवाओं और अनुसंधान पहलों के माध्यम से क्षेत्र के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संस्थान की बढ़ती प्रतिष्ठा छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।

 

उन्होंने विद्यार्थियों से चिकित्सा विशेषज्ञता के साथ वैज्ञानिक जिज्ञासा और अनुसंधान आधारित सोच विकसित करने की अपील की। साथ ही समाज की बदलती स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप नए और प्रभावी समाधान विकसित करने पर जोर दिया।

 

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने आयुष्मान भारत, PM-JAY, ABHA और e-Sanjeevani जैसी राष्ट्रीय स्वास्थ्य पहलों का उल्लेख करते हुए युवा डॉक्टरों से चिकित्सा उत्कृष्टता के साथ करुणा, नैतिकता, निवारक स्वास्थ्य सेवाओं, अनुसंधान और समाज सेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

 

एम्स रायपुर के कार्यपालक निदेशक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल ने संस्थान की प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा, शोध, नवाचार और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं में उच्च मानकों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने स्नातक विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और पेशेवर कौशल का उपयोग समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए करने का आह्वान किया।

Read Also  रेलवे में निकली टेक्नीशियन के हजारों पद पर वैकेंसी

 

दीक्षांत समारोह का प्रमुख आकर्षण 689 डिग्री प्रमाण-पत्रों का वितरण रहा। इनमें 376 महिला और 313 पुरुष विद्यार्थी शामिल रहे। इसके अलावा उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले 16 विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। डिग्री और पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर विद्यार्थियों, उनके परिवारों, शिक्षकों और पूरे एम्स रायपुर परिवार के लिए गौरव और खुशी का क्षण रहा।

 

समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, एम्स रायपुर के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. संजीव हांडा और कार्यपालक निदेशक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ भी दिलाई गई।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *