Google Analytics Meta Pixel बिहार की राजधानी पटना में तीसरी का छात्र 10वीं तक के बच्चों को पढ़ाता है गणित - Ekhabri.com

बिहार की राजधानी पटना में तीसरी का छात्र 10वीं तक के बच्चों को पढ़ाता है गणित

इनकी उम्र और कद नहीं, यादाश्त क्षमता और पढ़ाने का कौशल देखिए। बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी में तीसरी कक्षा का छात्र बाबी राज विलक्षण प्रतिभा का धनी है। उसे दसवीं तक के पाठ्यक्रम का गणित न सिर्फ कंठस्थ है, बल्कि कुशलता से इस वर्ग तक के विद्यार्थियों को गणित पढ़ाता भी है। उसने शिक्षक पिता को सुनकर पढ़ाने का कौशल सीखा है। वह बड़े ही सहज तरीके से गणित के तमाम सूत्रों को समझा देता है।मां चंद्रप्रभा बताती हैं कि पिछले साल कोविड के कारण लाकडाउन में बाबी पड़ोस के साथियों के साथ गणित के प्रश्न हल करता था। बाबी राज माता-पिता की इकलौती संतान है। उसके पिता दिव्यांग हैं। बाबी यूट्यूब पर पढ़ाई के वीडियो खूब देखता है।
मसौढी प्रखंड के चपौर गांव के बाबी राज के पिता राजकुमार और मां चंद्रप्रभा कुमारी ने अपने मकान में ही 2018 से एक साधारण स्कूल खोल रखा है। पांच कमरों के इस स्कूल में वर्ग एक से लेकर दसवीं तक की पढ़ाई होती है। गांव के बच्चे व बच्चियां इस स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल की फीस काफी कम है, जिससे शिक्षक भी कम रखे गए है। सीनियर क्लास की छात्र-छात्राएं ही जूनियर वर्ग में पढ़ाती है। स्कूल का समय खत्म होने के बाद बच्चों के लिए ट्यूशन की भी व्यवस्था है।
चंद्रप्रभा कुमारी बताती हैं कि बीते 21 सितंबर को पटना के बापू सभागार में अभिनेता सोनू सूद आए थे। बाबी राज अपने माता पिता से जिद कर उस कार्यक्रम में शामिल हुआ था। वहां उसने किसी तरह सोनू सूद के पास एक पर्ची भेज खुद को मंच पर बुलाने का आग्रह किया था। सोनू सूद ने उसे मंच पर बुलाया था। तब उसने मंच से कविता पाठ किया था। सोनू सूद उसकी प्रतिभा से काफी प्रभावित हुए थे।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...