अमेरिका में भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। सप्ताहभर चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत पारंपरिक पेंटिंग, संगीत और कथा वाचन में भारत के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास की झलक देखने को मिलेगी।
न्यूयार्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास, द कल्चरल ट्री और बच्चों के मैनहट्टन संग्रहालय ने सोमवार को विशेष गतिविधियां एवं आपसी संवाद कार्यक्रम शुरू किए। द कल्चर ट्री ने कहा कि इसका लक्ष्य नृत्य, संगीत, साहित्य, कठपुतली, नाटक और कला के माध्यम से भारत और वहां के लोगों की विविधता का जश्न मनाना है। महावा दूत रणधीर जायसवाल ने न्यूयार्क में कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा, ‘हम स्वतंत्रता, संस्कृति और इन वर्षों में भारत की उपलब्धियों का उत्सव मनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
न्यूयार्क में बिहार फाउंडेशन का ईस्ट कोस्ट चैप्टर शुरू किया गया है। इसका लक्ष्य क्षेत्र में बिहार के प्रवासी समुदाय से संपर्क साधना है। बिहार फाउंडेशन बिहार सरकार का प्रवासी सेल है। राज्य के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद इसके अध्यक्ष हैं।










