Google Analytics Meta Pixel आरा मिल में घुसा युवक, लोगों ने पेड़ में बांधकर जानवरों की तरह पीटा,मौत - Ekhabri.com

आरा मिल में घुसा युवक, लोगों ने पेड़ में बांधकर जानवरों की तरह पीटा,मौत

त्रिची-चोर समझकर लोगों ने एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है. लोगों ने युवक को पेड़ में बांधकर इतना मारा कि युवक ने दम तोड़ दिया. वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.पुलिस ने बताया कि, तमिलनाडु के त्रिची में आशापुरा आरा मिल में कई राज्यों के लोग काम करते हैं. इस मिल में नाइजीरिया और म्यांमार से मंगाई गई हाई क्वॉलिटी की लकड़ी से फर्नीचर सहित दूसरा घरेलू सामान बनाने का काम का होता है. मिल में काम करने वाले तीन युवकों ने थुवाकुडी के रहने वाले युवक चक्रवर्ती को शनिवार सुबह आरा मिल में घुसते हुए देखा था. तीनों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और मिल के बाहर मौजूद पेड़ से बांध दिया. रस्सी से बंधे चक्रवर्ती को असम के इन तीन युवकों में जमकर पीटा.पुलिस को युवक को बर्बरता के साथ पीटे जाने की जानकारी मिली थी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक पेड़ से बंधा मिला लेकिन, उसकी मौत हो चुकी थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया.पुलिस के अनुसार, चक्रवर्ती के पूरे शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले. चक्रवर्ती की गर्दन, छाती, दाहिने हाथ, दाहिनी कोहनी, दाहिने घुटने सहित निजी अंग पर भी चोट पहुंचाई गई थी. बेरहमी के साथ उसे तब तक मारा गया, जब तक उसकी जान नहीं चली गई. पेड़ से बंधे उसके शव को खोलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था. पुलिस ने असम के फैजल शेख, मफजुल हुक और आरा मिल मालिक धीरेंदर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव गंभीर होता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान के समुद्री क्षेत्र में दो तेल टैंकरों पर हुए ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर...