मानव जितना प्रकृति के निकट होता है, वह उतना अधिक आनंद का अनुभव करता है। विभिन्न् शोधों के जरिये हरियाली और बेहतर स्वास्थ्य के बीच संबंधों को स्थापित किया जा चुका है। एक ताजा अध्ययन में भी इस बात का दावा किया गया है कि हरियाली हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि इसके लिए कितनी हरियाली जरूरी है।
ला कैक्सा फाउंडेशन द्वारा समर्थित आइएसग्लोबल के नेतृत्व में हुए अध्ययन में बेहतर स्वास्थ्य के लिए 3-30-300 हरियाली क्षेत्र का नियम बताया गया है। इस नियम के अनुसार, अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर किसी के घर के पास कम से कम तीन पेड़ होने चाहिए, उसके पड़ोस में 30 प्रतिश्ात पेड़ों की छांव होनी चाहिए और निकटतम पार्क या हरित स्थान 300 मीटर से अधिक दूर नहीं रहना चाहिए। यह नियम प्रख्यात वन्यकर्मी सेसिल कोनिजनेंदिज्क द्वारा समर्थित है, जिसका बहुत से वन्यकर्मियों व शहरी नियोजनकर्ताओं ने समर्थन किया है।
अध्ययनकर्ताओं ने दावा किया है कि 3-30-300 नियम के पालन से व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा और उसे कम से कम दवाओं का उपयोग और मनोविज्ञानी के पास जाने की जरूरत पड़ेगी।
यह अध्ययन स्पेन के बार्सीलोना के 3,145 निवासियों पर किया गया, जिनकी उम्र 15 से 97 वर्ष के बीच थी। प्रतिभागियों में से केवल 4.7 प्रतिशत ही तीन मानकों पर खरे उतरे। केवल 43 प्रतिशत प्रतिभागियों के घर के 15 मीटर के दायरे में तीन पेड़ थे, 61.1 प्रतिशत लोगों के घर के 300 मीटर दायरे में पार्क या हरित स्थान था और 8.7 प्रतिशत लोगों के घर के पास पर्याप्त पेड़ों की छांव थी। जबकि, 22.4 प्रतिशत के पास तीनों मानकों में से कुछ भी नहीं था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...