Google Analytics Meta Pixel तेलीबांधा सड़क पर अब नहीं लगेगी चौपाटी:नगर निगम ठेले हटाने की कार्रवाई कर रहा - Ekhabri.com

तेलीबांधा सड़क पर अब नहीं लगेगी चौपाटी:नगर निगम ठेले हटाने की कार्रवाई कर रहा

रायपुर- रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने लगने वाली चौपाटी अब नहीं लगेगी। इसे हटाने की कार्रवाई नगर निगम कर रहा है। इस कार्रवाई का स्थानीय दुकानदार विरोध कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इन्हें व्यवस्थापन नहीं दिया गया है। निगम का अमला सुबह से ही दुकानों को हटाने की कार्रवाई करने को लेकर इस इलाके में पहुंचा, लेकिन दुकानों ने विरोध कर दिया। बवाल बढ़ने की वजह से तनाव के हालात हैं। निगम सूत्रों के मुताबिक सड़क पर दर्जनों ठेले लगने की वजह से ट्रैफिक की समस्या आती है। इस वजह से ठेलों को हटाने का काम किया जाना है। कलेक्टर, निगम कमिश्नर ने तय कर लिया है कि अब इन ठेलों को हटाया जाएगा। इस जगह पर 30 से अधिक दुकानें सजती है। ये जगह स्ट्रीट फूड के लिए सबसे भीड़ वाली जगह बन चुकी है।

दुकानदारों को चाहिए व्यवस्थापन
तेलीबांधा के पास दुकान लगाने वाले इन दुकानदारों ने दैनिक भास्कर को बताया कि सालों से यहां ठेला लगा रहे हैं। इसी से घर का पालन करते हैं। ठेला हटाकर कहां जाएं ये बताने वाला कोई नहीं है। हम चाहते हैं कि हमें कहीं व्यवस्थित जगह दे दी जाए, हम यहां से हटने को तैयार हैं मगर निगम हमें कोई दूसरी जगह नहीं दे रहा है। ऐसे में हम कहां जाएं। दुकानदारों ने बताया कि साल 2015 में जिला प्रशासन ने ही तेलीबांधा की सड़क पर दुकान लगाने की अनुमति दी थी। 2 लाख रुपए लिए गए थे। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के तहत इन रुपयों के बदले स्मार्ट ठेला (राउंड शेप) दिया गया था। तब से यहीं दुकानें लग रही थीं। अब प्रशासन ही इन्हें हटाने को कह रहा है। तेलीबांधा इलाके के पार्षद अजीत कुकरेजा ने बताया कि नगर निगम के आगामी प्रोजेक्ट में तेलीबांधा थाने से ठीक पहले एक्सप्रेस वे के भीतर की सड़क पर चौपाटी की जगह दुकानदारों को दिए जाने की बात है। मगर फिलहाल जगह दिया जाना तय नहीं हुआ है, जल्द ही व्यवस्था की जाएगी। एक्सप्रेस वे के नीचे की सड़क पर जहां चौपाटी शिफ्ट करने की तैयारी है वहां किसी तरह की व्यवस्था फिलहाल नहीं है। सड़क सुनसान रहती है, स्ट्रीट लाइट नहीं है। असामाजिक तत्वों का जमघट लगा होता है। यहां पाथ वे, डस्टबीन, लाइटिंग वगेरह का काम प्रस्तावित है मगर ये सारे अटके हुए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...