Google Analytics Meta Pixel चीन से तनाव के बीच पूर्वोत्तर में भारतीय वायुसेना का बड़ा युद्धाभ्यास - Ekhabri.com

चीन से तनाव के बीच पूर्वोत्तर में भारतीय वायुसेना का बड़ा युद्धाभ्यास

तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सैनिकों के साथ झड़प से पैदा हुए हालात के बीच भारतीय वायुसेना ने अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के इलाके में दो दिन का बड़ा युद्धाभ्यास शुरू किया। इस अभ्यास में अत्याधुनिक लड़ाकू जेट राफेल और सुखोई-30 समेत भारतीय वायुसेना के लगभग सभी फ्रंट लाइन लड़ाकू विमान हिस्सा ले रहे हैं। युद्धाभ्यास के पहले दिन वायुसेना ने अरुणाचल प्रदेश में एलएसी के पास से लेकर समूचे पूर्वोत्तर क्षेत्र को कवर करते अपनी सैन्य क्षमताओं को परखा।
हालांकि वायुसेना से जुड़े अधिकारी ने साफ किया कि युद्धाभ्यास की योजना काफी पहले बनाई गई थी और तवांग क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों से इसका कोई सरोकार नहीं है। इस अभ्यास का मकसद वायुसेना के उड़ान दल के दस्तों के प्रशिक्षण की निरंतरता को बनाए रखना है। सभी फ्रंट लाइन लड़ाकू विमानों के अलावा ग्राउंड से जुड़े कई तरह के सैन्य संसाधनों को भी अभ्यास में शामिल किया गया है। अधिकारी ने बताया कि किसी भी तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए वायुसेना की तैयारियों को परखना भी इस अभ्यास का लक्ष्य है। राफेल और सुखोई के अलावा सभी फ्रंटलाइन फाइटर जेट शुक्रवार को भी अपने युद्धाभ्यास को जारी रखते हुए युद्धाभ्यास पूरा करेंगे।
वैसे तवांग में एलएसी पर चीनी सेना यानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के साथ झड़प के बाद वायुसेना ने अपनी सतर्कता पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा दी है और अरुणाचल के इलाके में हवाई पेट्रोलिग भी हो रही है। सेना और वायुसेना पूर्वी लद्दाख के अग्रिम मोर्चों के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम क्षेत्र में एलएसी पर अपनी आपरेशन सक्रियता पिछले दो साल से अधिक समय से लगातार बनाए हुए हैं। भारतीय सेनाओं की यह सतर्कता ही चीनी सैनिकों के मंसूबों को नाकाम कर रही है। वायुसेना ने पिछले हफ्ते तवांग सेक्टर में एलएसी के करीब चीन की बढ़ती हवाई सक्रियता को देखते हुए अपने लड़ाकू विमानों को भी सीमावर्ती इलाके में उतारा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...