राजस्थान के उदयपुर में हाल ही में एक रूसी युवती ने मांगलिक दोष निवारण् के लिए पेड़ से शादी की थी, वहीं अब कृष्ण भक्ति में रमी पूजा सिह ने “ठाकुरजी” से विवाह रचाया है। इस अनोखी शादी के गवाह करीब तीन सौ बाराती बने, जिनकी मौजूदगी में मंत्रोच्चारण और मंगलगीत के बीच पूजा ने ठाकुरजी के साथ सात फेरे लिए और चंदन से अपनी मांग भरी। बारात में पिता के शामिल नहीं होने पर उनकी शादी की सभी रस्में उनकी मां ने निभाईं।
यह अनोखी शादी जयपुर के समीप गोविदगढ़ क्षेत्र के गांव नरसिहपुरा में हुई। राजनीतिक विज्ञान विषय से एमए 30 साल की पूजा ने भगवान कृष्ण को उसी तरह अपना सर्वस्व मान लिया, जिस तरह मीराबाई ने भगवान कृष्ण को माना था। मध्य प्रदेश में सिक्योरटी एजेंसी संचालक की बेटी पूजा अपनी शादी को लेकर उत्साहित हैं।
उनका कहना है कि अब वह ताउम्र सुहागन रहेंगी। भगवान अजन्मे हैं और उनकी मौत नहीं हो सकती। बचपन में जब परिवार में दंपती के बीच झगड़े देखा करती थीं तभी उन्होंने तय कर लिया था कि वह किसी युवक से शादी नहीं करेंगी। दूसरा, ननिहाल में तुलसी विवाह देख उन्होंने परमेश्वर को ही पति बनाने का निर्णय लिया। विवाह के बाद पूजा अपने कमरे में बने छोटे से मंदिर में ठाकुरजी की प्रतिमा की सेवा करती हैं। अपने हाथ से भोग बनाकर रोजाना उनको खिलाती हैं और समय मिलते ही उनके लिए पोशाक भी बनाती हैं।
पिताजी राजी नहीं हुए, मां मान गई थीं
पूजा बताती हैं कि उनके निर्णय से पिता सहमत नहीं थे, लेकिन मां राजी हो गईं। गत आठ दिसंबर को उनकी मां ने ही शादी की सारी रस्में पूरी करते हुए शादी कराई। शादी में मेहंदी से लेकर वरमाला, कन्यादान और विदाई की सभी रस्में निभाई गईं। पूजा दुल्हन की तरह सजीं। शादी में पिता शामिल नहीं हुए तो उनकी जगह तलवार रखी गई। उनका कहना है कि राजपूत समाज में तलवार को प्रतिनिधि के तौर पर रखे जाने की परंपरा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...