Google Analytics Meta Pixel भिलाई डेरा बस्ती में पुलिस ने महिलाओं को मारी लात, लोगों ने पुलिस को घेरा - Ekhabri.com

भिलाई डेरा बस्ती में पुलिस ने महिलाओं को मारी लात, लोगों ने पुलिस को घेरा

भिलाई के छावनी अनुविभाग पुलिस ने सुपेला के डेरा बस्ती में अवैध शराब की खेप पहुंचने की सूचना पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस की टीम डेरा बस्ती के दो घरों घुसी और तलाशी ली। वहां  शराब तो नहीं मिली। लेकिन,  पुलिस की टीम खुद ही मुसीबत में पड़ गई।  लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया। बस्ती के लोगों का आरोप था पुलिस कर्मियों ने घर की महिलाओं को लात मारी। उनमें से एक महिला गर्भवती है। घर का चावल फेंक दिया। कुछ देर बाद सुपेला थाना की बैकअप टीम पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस जिनके घरों में घुसी थी। उन्होंने पुलिस से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस वालों के खिलाफ शिकायत की है।

 

 

छावनी अनुविभाग की टीम को जानकारी मिली कि सुपेला के डेरा बस्ती में मध्य प्रदेश से 100 पेटी अवैध शराब की खेप पहुंची है। इस पर छावनी सीएसपी स्क्वाड की टीम, रक्षा टीम की महिला आरक्षकों के साथ डेरा बस्ती पहुंची। पुलिस ने सुविता धुर्वे और शिवा धुर्वे के घर में घुसी। उनके घर की तलाशी ली। लेकिन, घर में शराब नहीं मिली। जब पुलिस वहां से निकलकर जाने लगी तो डेरा बस्ती के लोगों ने उन्हें घेर लिया।

 

 

सुविता धुर्वे और शिवा धुर्वे ने अपनी शिकायत में विवेक सिंह पोद्दार और रत्नेश शुक्ला नाम के सिपाहियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। आरोप है कि सिपाहियों ने परिवार की एक गर्भवती महिला को धक्का देकर नीचे गिराया, उसे लात मारी और घर में प्रवेश किया। जमुना बाई नाम की एक महिला का नसबंदी का आपरेशन हुआ था और वो कमरे में लेटी हुई थी। पुलिस ने उस महिला से जबरदस्ती करते हुए उसे पलट दिया। घर में कमला बाई नाम की एक दिव्यांग महिला रहती है। उन्होंने महिला के घर में रखे 35 किलो चावल को गिराकर बिखेर दिया।

Read Also  चंद्रखुरी कौशल्या माता मंदिर में जल्द स्थापित होगी भगवान श्री राम की नई प्रतिमा

 

तलाशी के बाद भी जब घर में शराब नहीं मिली तो डेरा बस्ती आक्रोशित लोगों ने पुलिस को ही घेर लिया। लोगों का आरोप था कि बिना किसी ठोस आधार के उन्हें परेशान किया गया। सिपाही विवेक सिंह पोद्दार और रत्नेश शुक्ला ने महिलाओं से दुर्व्यवहार किया और उनसे मारपीट की। जब भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया तब सुपेला थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित लोगों ने इसकी शिकायत भी की है।

 

 

भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा ने कहा कि पुलिस ने किसी से भी मारपीट नहीं की। छावनी टीम को मध्यप्रदेश की अवैध शराब लाई जाने की सूचना मिली थी। तब वहां की टीम यहां आई थी। सूचना मिलने पर दूसरे अनुविभाग की टीम किसी अन्य अनुविभाग में जाकर कार्रवाई करती है। उसी के तहत इस बार भी कार्रवाई की गई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...