उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने माफिया और दंगाइयों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया तो विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद कई जगह कार्यकर्ता इसी पर झूमते हुए जश्न मनाते दिखे। कई रैलियों में भी योगी के स्वागत के लिए बुलडोजर खड़े देखे गए। अब हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर में बुलडोजर प्रेम का एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां हुई एक शादी में लड़की वालों ने दूल्हे को बुलडोजर दिया है। खास बात यह है कि दूल्हे का नाम योंगेंद्र उर्फ योगी है। उद्देश्य यह कि बेटी की आय का जरिया बना रहे।
भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र के सौखर निवासी योगेंद्र चक्रवर्ती उर्फ योगी नौसेना में हैं। उनकी शादी देवगांव निवासी नेहा से हुई। मेहमान जब गेस्ट हाउस पहुंचे तो बुलडोजर खड़ा देखा। द्वारचार के बाद जब योगेंद्र ने बुलडोजर का पूजन किया तो माजरा समझ में आया। नेहा के पिता परशुराम ने बताया कि बेटी सिविल सेवा की तैयारी कर रही है। वह बेटी को कुछ देना चाहते थे। पहले सोचा कि पैसे दे दें, फिर लगा कि पैसे तो खर्च हो जाएंगे। फिर कार का विचार आया, लेकिन यह भी लगा कि दामाद तो नौकरी के सिलसिले में बाहर रहेंगे और कार खड़ी ही रहेगी।
दिमाग में चलता रहा कि कुछ ऐसा करें कि अगर बेटी की नौकरी न भी लगे तो कम से कम उसकी आय होती रहे और वह ससुराल वालों की मदद भी कर सके। अचानक बुलडोजर का ख्याल आया और किस्तों पर खरीद लिया। यह पूछने पर कि दामाद तो बाहर रहेंगे तो बुलडोजर किसकी देखरेख में चलेगा तो परशुराम ने बताया कि इसकी जिम्मेदारी वह खुद उठाएंगे।
पिता के सोच को सबने सराहा
बुलडोजर की कीमत करीब 33 लाख रुपये बताई जा रही है। विदाई के साथ ही इसे भी नेहा की ससुराल पहुंचा दिया गया। इसे काम पर लगा दिया गया। नेहा के पिता परशुराम ने बताया कि उन्होंने बैंक से लोन लेकर समधी के नाम बुलडोजर खरीदा है। उनके पास पहले से दो बुलडोजर हैं। ऐसे में तीसरे की देखरेख भी वह आसानी से कर लेंगे और उससे होने वाली आय बेटी को देते रहेंगे। उन्होंने बताया कि नए बुलडोजर को नमामि गंगे परियोजना के काम में लगाया गया है। यह ललपुरा गांव के निकट स्थित ध्यानीदास डिग्री कालेज के पास पाइपलाइन डालने के कार्य में लगाया गया। लड़की के पिता के इस सोच की सब सराहना करते दिखे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...