कई देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने शनिवार को कहा कि चीन, जापान समेत पांच देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को अस्पतालों में चिकित्सा आक्सीजन और वेंटिलेटर जैसे जीवन रक्षक उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। वैसे शनिवार से नए दिशा-निर्देशों के तहत दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्न्ई, अहमदाबाद, पुणे, इंदौर और गोवा सहित देशभर के हवाईअड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रैंडम सैंपलिग शुरू हो गई। इसमें प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में आने वाले यात्रियों में से दो प्रतिशत का कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है। यात्री सैंपल जमा कराने के बाद ही एयरपोर्ट छोड़ सकेंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि महामारी की स्थिति को देखते हुए, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड के यात्रियों को भारत आने के लिए अपनी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अग्रिम रूप से अपलोड करनी होगी। मांडविया ने कहा कि भारत में उतरने के बाद इन देशों से आने वाले सभी यात्री थर्मल स्क्रीनिग से गुजरेंगे और पाजिटिव पाए जाने या बुखार होने पर उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए ” एयर सुविधा” फार्म भरना अनिवार्य किया गया है।
एयर सुविधा पोर्टल अगस्त 2020 में लांच किया गया था। इसके माध्यम से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अपनी यात्रा, कोविड टीकाकरण और परीक्षण की स्थिति का विवरण प्रस्तुत करना होता है। बता दें कि संक्रमण के मामलों में कमी और व्यापक टीकाकरण के चलते नवंबर में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अनिवार्य आरटी-पीसीआर टेस्ट भी बंद कर दिए गए थे। उधर, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि चीन, जापान और कोरिया जैसे देशों में भले ही संक्रमण्ा के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन भारत कोविड-19 का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है।
राज्यों को निर्देश, न होने पाए आक्सीजन की कमी, वेंटिलेटर दुरुस्त रखें
स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कोविड के खतरे को देखते हुए सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। इसमें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि प्रेशर स्विग एडजार्शन (पीएसए) आक्सीजन पैदा करने वाले संयंत्रों को पूरी तरह सक्रिय रखा रखा जाए और उनकी जांच के लिए नियमित माक ड्रिल आयोजित की जाएं। साथ ही कहा गया है कि अस्पतालों में वेंटिलेटर भी दुरुस्त रखे जाएं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी की ओर से यह पत्र लिख गया है। इसमें कहा गया है कि देश में संक्रमण के मामलों की संख्या कम होने के बावजूद किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बुनियादी चिकित्सा ढांचे का संचालन और रखरखाव अत्यंत महत्वपूर्ण है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...