छत्तीसगढ़ में जशपुरनगर जिले के पत्थलगांव के किलकिला शिवमंदिर प्रांगण में रविवार को अखिल भारतीय घर वापसी संगठन के प्रमुख प्रबल प्रताप सिह जूदेव ने 50 मतांतरित परिवारों की घर वापसी कराई। जूदेव ने गंगाजल से उनके चरण धोकर यह संस्कार पूरा किया। उधर, नारायणपुर जिले की ग्राम पंचायत महिमागावड़ी के आश्रित ग्राम मडमनार में मसीही धर्म अपना चुके 20 परिवारों ने घर वापसी की। इन दोनों ही मामलों में विशेष बात यह रही कि क्रिसमस के मौके पर घर वापसी हुई।
मप्र के दमोह में 328 लोगों ने की घर वापसी, फिर अपनाया सनातन धर्म
मध्य प्रदेश के दमोह में 165 परिवारों के 328 लोगों ने क्रिसमस के दिन घर वापसी करते हुए पुन: सनातन धर्म अपनाया। घर वापसी करने वालों ने कहा कि उन्हें व उनके स्वजन को प्रलोभन देकर 2015 से 2017 के बीच ईसाई बनाया गया था। उन्हें अपना धर्म छोड़ने का सदैव मलाल रहा। वह घर वापसी करना चाहते थे पर कोई रास्ता नहीं मिल रहा था। घर वापसी की पहल जब बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर की तरफ से की गई तो उन्हें अपार खुशी हुई। पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धार्मिक अनुष्ठान करा कर शुद्धीकरण कराया। इसके पश्चात इन लोगों को जीवन पर्यंत सनानत संस्कृति का हिस्सा बने रहने की शपथ दिलाई गई।
बता दें कि बागेश्वधाम के पीठाधीश्वर इन दिनों दमोह के एक मैरेज गार्डन में श्रीराम कथा सुना रहे हैं। इसी स्थल पर मतांतरित हुए लोगों को रविवार सुबह बुलाया गया। जहां पंडितों ने विधि विधान से हवन, पूजन कराया और गंगाजल छिड़कर शुद्धीकरण किया। उसके बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इन सभी लोगों को आशीर्वाद दिया। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वापस हिंदू बनने वालों से कहा कि कोई रुपये दे तो ले लो और बच्चों की पढ़ाई, उनकी अच्छी परवरिश में खर्च कर दो, हम गरीब लोग हैं, लेकिन अब धर्म नहीं बदलना। उन्होंने कहा कि अभी जो साथी रह गए हैं उन्हें लेकर आना। हमारे पूर्वजों ने सनातन धर्म के लिए अपने प्राण तक दे दिए हैं उन्हे मत शर्मिंदा करो। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने शपथ दिलाई कि जीवन पर्यंत सनातन संस्कृति की रक्षा करेंगे।
यूपी के बुलंदशहर में 20 परिवारों ने सनातन धर्म में की वापसी
बुलंदशहर में विहिव द्वारा आयोजित घर वापसी कार्यक्रम में 20 परिवार के 60 से 70 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया। खुर्जा निवासी कई परिवारों ने पूर्व में ईसाई धर्म अपना लिया था। उन्होंने बताया कि कई दिनों से सामाजिक लोगों से विचार-विमर्श होने के बाद उन्हें अपनी भूल का एहसास हुआ। इसके तहत उन्होंने सनातन धर्म में वापस लौटने की इच्छा जताई। कार्यक्रम में भाजपा विधायक मीनाक्षी सिह भी मौजूद थीं। विहिप के जिला मंत्री एडवोकेट हरिओम नागर ने सभी के शपथ पत्र और अन्य कानूनी प्रक्रिया को संपन्न् कराया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...