यूक्रेनी अधिकारियों का आरोप है कि रूस ने गुरुवार को राजधानी कीव व खार्कीव समेत अन्य शहरों पर 120 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। इममें हवा व समुद्र से मार करने वाली लंबी दूरी की गाइडेड क्रूज मिसाइलें शामिल थीं।
यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रूस ने रातभर ड्रोन हमले भी किए। राष्ट्रपति के सलाहकार मिखाइलो पोडोलयाक ने कहा कि ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बाद देशभर में सायरन के जरिये लोगों को सतर्क किया गया। कीव के सैन्य प्रशासन ने एक टेलीग्राम संदेश में कहा कि रूसी हमले में शहर के दो निजी आवास क्षतिग्रस्त और तीन लोग घायल हुए हैं। कारोबार व खेल मैदानों को भी नुकसान पहुंचा है। कीव में 17 मिसाइलें दागी गई हैं।
लवीव के मयेर ने बताया कि पश्चिमी यूक्रेन के शहर के 90 प्रतिशत क्षेत्र में बिजली नहीं है। जाइटामिर व ओडेसा में भी धमाके सुने गए। कीव में आपातकालीन कार्यकर्ता भवनों के मलबे को हटाने में जुटे हुए हैं, ताकि उसमें कोई दबा हो तो जल्द से जल्द निकाला जा सके। वीडियो फुटेज में राजधानी के आसामान में मिसाइलों के मंडराता देखा जा सकता है।
खार्कीव पर हुए मिसाइल हमले में बिजली घर खाक हो गया
यूक्रेनी सेना ने दावा किया कि स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे रूसी सेना द्वारा हमला शुरू किया गया। रूस की तरफ से लगातार 69 मिसाइलें दागी गईं, जिनमें 54 को यूक्रेन ने नष्ट कर दिया। यूक्रेनी सेना के शीर्ष जनरल वालेरी जालुजनी ने लिखा, “आज सुबह हमलावर ने हमारे देश के पूर्वी, मध्य, पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्र स्थिति बिजली केंद्रों व अन्य प्रतिष्ठानों पर हवा व समुद्र आधारित क्रूज मिसाइलों, विमान रोधी गाइडेड मिसाइलों व एस-300 एडीएमएस से हमले किए। उसने कामिकाजे ड्रोन से भी हमले किए।”
रूस ने गत दिनों यूक्रेन के 10 सूत्री शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। मास्को का कहना है कि कीव में तबतक कोई शांति प्रस्ताव लागू नहीं हो सकता, जबतक वह रूस द्वारा जीते गए चार यूक्रेनी क्षेत्रों को स्वीकृति नहीं दे देता।
बेलारूस में गिरी यूक्रेनी मिसाइल
बेलारूस की सरकारी समाचार एजेंसी बेलटीए ने दावा किया है कि रूसी हमले के दौरान यूक्रेन की तरफ से दागी गई एस-300 एयर डिफेंस मिसाइल उसके देश में गिरी। एजेंसी ने मिसाइल की तस्वीर भी जारी की है, जो खाली खेत में पड़ी है। इसके बाद बेलारूस के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन के राजदूत को तलब किया और औपचारिक रूप से विरोध दर्ज कराया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...