Google Analytics Meta Pixel वार्षिक राशिफल: : जानिए कैसा होगा 2023 क्या कहती है आपकी राशि - Ekhabri.com

वार्षिक राशिफल: : जानिए कैसा होगा 2023 क्या कहती है आपकी राशि

 

2022 बीत गया और 2023 से हर कोई उम्मीद लगा रखा है की यह साल खूब अच्छा और सुखमय हो। आशाओं से भरे इस साल में सफलता और सुख ग्रह की दशाओं पर निर्भर करती है। तो जानिए कैसा होगा यह साल क्या कहती हैं आपकी राशियां।

 

 

1. मेष राशि (Aries)

इस साल आपका करियर प्रगतिशील रहने वाला है। नौकरी कर रहे युवाओं को थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आप अपनी मेहनत और सकारात्मक रवैये से ही अपने जीवन में तरक्की पाएंगे, जिससे आप कठिन से कठिन परिस्थितियों से भी उभर जाएंगे। इस साल आपको प्रमोशन के अफसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी और आप अपने भविष्य के बारे में सोचेंगे। लेकिन ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है आगे के लिए आप प्रयास करते रहे।

 

2. वृष राशि (Taurus)

यह वर्ष आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप किसी सरकारी क्षेत्र जैसे नेवी, मीडिया क्षेत्र में जॉब करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष बेहतरीन रहने वाला है। सीनियर्स काम में आपकी पूरी सहायता करेंगे। अपने काम के प्रति बॉस को इम्प्रेस करेंगे, जिससे बॉस आपकी पदोन्नति करेंगे। लेकिन इस साल आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, लोग आपकी तरक्की से नाखुश भी होंगे। इन सब को किनारे कर अपने करियर पर फोकस करें तो अच्छा होगा।

 

3. मिथुन राशि (Gemini)

करियर की दृष्टि से यह साल उम्मीद से कम बढ़िया रहेगा। इस साल आपका ध्यान कुछ भटक सकता है। साहस और ध्यान बनाए रखने की आवश्यकता है। अपनी मेहनत व सकारात्मक व्यवहार के ज़रिए आप इन कठिन परिस्थितियों से निश्चय ही बाहर आ सकते हैं। वेतन बढ़ने की आस है। इस साल आपकी सभी इच्छाएं पूरी होना थोड़ा मुश्किल है। कार्य-स्थल पर कड़ी मेहनत की जरूरत है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उन्हें सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए।

Read Also  छत्तीसगढ़ विजन 2047: सतत और पुनर्योजी विकास के लिए वर्किंग ग्रुप की द्वितीय बैठक सम्पन्न

 

 

4.कर्क राशि (Cancer)

इस साल अपका करियर शानदार रहने वाला है। आप हाई कोर्ट, आयरन से रिलेटेड वर्क जैसे क्षेत्र से जुड़ेंगे। इसके अलावा किसी खेलकूद में आप हिस्सा लेंगे। आपको किसी अच्छी कंपनी से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसमें आपको अच्छी पोस्ट और अच्छा वेतन भी मिलेगा। जो लोग अपने बिजनेस को आगे बढ़ाना चाहते है उन लोगों को थोड़ा ट्रेवल करना पड़ेगा, कई लोगों से बिजनेस की मीटिंग के लिए आपको मिलना पड़ेगा जिसका अच्छा परिणाम आपको आगे चलकर मिलेगा।

 

5. सिंह राशि (Leo)

करियर की दृष्टि से जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिए यह साल बहुत बढ़िया रहने वाला है। ऑफिस में सभी से आपकी तालमेल अच्छी बनी रहेगी । सीनियर आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। इस वर्ष पदोन्नति का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही वेतन में भी बढ़ोत्तरी होगी। अपने ऊपर काम के बोझ को अधिक हावी न होने दें। आपके समझदारीपूर्वक लिए गए फैसले सुखद परिणाम ही देंगे। नया व्यापार शुरू करने का प्लान बनाएंगे, जिसमें अपनों का सहयोग मिलेगा।

 

6. कन्या राशि (Virgo)

इस साल करियर के मामलों में कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आपको किसी सरकारी क्षेत्र में कोई अच्छी नौकरी मिलेगी जिसे पाकर आप और आपका परिवार खुश होगा। अच्छी आमदनी मिलेगी जिसे आप अपने परिवार वालों को अच्छी जगह ट्रीट देंगे और आप अपनी सेविंग्स भी करेंगे जो आगे चलकर आपके काम आएगा। जो लोग अपना बिजनेस कर रहे है उन्हें इस साल कोई अच्छी सी डील मिलेगी। साथ ही आपकी पुरानी जमीन-जायदाद से भी आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा।

Read Also  ECINET से बदलेगा चुनावी अनुभव, एक ही ऐप में सभी सेवाएं

 

7. तुला राशि (Libra)

 

इस राशि के जातकों का यह वर्ष मिला-जुला रहने वाला है। इस वर्ष में नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। साल के मध्य तक आपको एक अच्छी नौकरी की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे कार्यों की वजह से प्रमोशन का अवसर मिलेगा, जिससे आपके बॉस आपको एप्रीशिएट करेंगे। इस समय आप अपने काम में कुछ नए विचार लाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको अपने करियर में बेहतरी दिलाएगा। आपके सगे-संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।

 

 

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष में आप लेखिका, बिजनेस सेक्टर, फूड सेक्टर जैसे क्षेत्रों में अपना हाथ आजमाएंगे। इसके अलावा आप फैशन डिजाइनिंग, कंप्यूटर कोर्स, फोटोग्राफी जैसे सेक्टर में भी जा सकते हैं। यदि आप कंस्ट्रक्शन के बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा दिखाई दे रहा है। तो इस वर्ष के मध्य में आप अपने काम में कुछ परिवर्तन करने का विचार अपने मन में बना सकते हैं। इस वर्ष आपको कोई अच्छी नौकरी मिलेगी।

 

9. धनु राशि (Sagittarius)

यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी अच्छी लाइन में जैसे की अकाउंट्स डिपार्टमेंट, फाइनेंस डिपार्टमेंट, सेल्स डिपार्टमेंट में काम करेंगें, जिससे आपकी नॉलेज बढ़ेगी और आपको काफी फायदा होगा। इसके अलावा आप किसी अच्छे सरकारी क्षेत्र जैसे मीडिया लाइन या फिर किसी कंस्ट्रक्शन वर्क से जुड़ेंगे, जिससे आपको अप्रत्याशित रूप से लाभ मिलेगा। आपको जीवन में कई परेशानियों को सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप संभल जाएंगे। इस वर्ष करियर में अचानक कोई बड़ी सफलता मिलेगी।

Read Also  25 जुलाई: आज का राशिफल

 

10. मकर राशि (Capricorn)

इस वर्ष आपका करियर कुछ धीमी गति से चलेगा। वर्ष के शुरुआत में बार बार दिशा बदलने से आपका कार्य स्थायी रूप से पूरा नहीं हो पाएगा और आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके बॉस आपका किसी दूसरी जगह पर ट्रांसफर कर सकते हैं। नौकरी कर रहे युवा अपने सीनियर्स के साथ अच्छा ताल-मेल बनाकर रखें। साथ ही अपने अंदर सकारात्मक उर्जा को बरकरार रखें, जिससे आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी।

 

11. कुंभ राशि (Aquarius)

करियर की दृष्टि से इस साल आपको कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। शुरू के महीने आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं तो आपका कामकाज बेहतर रहेगा। आपका सकारात्मक रवैय्या ही आपको करियर में बेहतरी दिलाएगा। अपने करियर को लेकर आप इस साल थोड़े भावुक रहेंगे। हालांकि नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। साल के मध्य तक आपको एक अच्छी नौकरी मिलेगी। करियर की बेहतरी के लिए आपके गुरु भी आपका पूरा साथ देंगे।

 

12. मीन राशि (Pisces)

इस साल के जातकों का करियर तेजी से बढ़ने वाला है। आपका ध्यान पूरे तरीके से काम में रहेगा। काम के प्रति आपका हुनर देखने को मिलेगा। आपके सामने कई अच्छे मौके आएंगे, जिसे आपका भविष्य अच्छा रहेगा। कम मेहनत में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी कर रहे युवाओं की नौकरी में बढ़ोतरी होगी। आपको किसी अच्छी कंपनी से कई जॉब के ऑफर मिलेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...