अगर आप अपने आधार कार्ड में पता बदलना चाहते हैं तो अब आपको अपने परिवार के मुखिया की सहमति से भी आनलाइन अपडेट कर सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को कहा कि आवेदक और परिवार के मुखिया दोनों के नाम और उनके बीच संबंध का उल्लेख करते हुए राशन कार्ड, मार्कशीट, विवाह प्रमाण् पत्र, पासपोर्ट आदि जैसे दस्तावेजों को प्रमाण के रूप में प्रस्तुत करना होगा। इस प्रक्रिया के लिए परिवार के मुखिया द्वारा ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण की आवश्यकता होगी। प्रमाण पत्र उपलब्ध न होने की स्थिति में यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित प्रारूप में मुखिया द्वारा स्व-घोषणा प्रस्तुत करना होगा।
यूआईडीएआई की इस व्यवस्था से एक निवासी के रिश्तेदारों जैसे बच्चे, पत्नी, माता-पिता आदि को बहुत मदद मिलेगी, जिनके पास अपने आधार में पते को अपडेट करने के लिए स्वयं के नाम पर सहायक दस्तावेज नहीं हैं। पते को अपडेट करने का यह विकल्प पहले से जारी व्यवस्था के अतिरिक्त है। बयान में कहा गया है कि 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी निवासी परिवार का मुखिया हो सकता है। वह अपने रिश्तेदारों के साथ अपना पता साझा कर सकता है।
ऐसे अपडेट होगा पता
आनलाइन पता अपडेट करने के लिए आवेदक “माई आधार” पोर्टल पर जा सकते हैं।
आवेदक को परिवार के मुखिया (एचओएफ) की आधार संख्या दर्ज करनी होगी।
एचओएफ की गोपनीयता बनाए रखने के लिए आधार की कोई अन्य जानकारी स्क्रीन पर प्रदश्र्ाित नहीं होगी।
परिवार के मुखिया की आधार संख्या के सत्यापन के बाद, आवेदक को संबंध दस्तावेज का प्रमाण अपलोड करना होगा।
आवेदकों को इस सेवा के लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा।
भुगतान हो जाने पर एक सेवा अनुरोध संख्या (एसआरएन) आवेदक के साथ साझा की जाएगी।
पते के अनुरोध के बारे में परिवार के मुखिया को भी एक एसएमएस भेजा जाएगा।
मुखिया को 30 दिन के भीतर माई आधार पोर्टल पर लागइन करके सहमति देनी होगी।
इसके बाद पता बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...