छत्तीसगढ़ से बडी संख्या में मजदूर दूसरे राज्यों में काम करने जाते हैं। मगर कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान ऐसे मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पडा। वहां फैक्ट्री मालिकों ने मजदूरों को उनके हाल पर छोड दिया, क्योंकि वे पंजीकृत नहीं थे। ये मजदूर ठेकेदार के साथ काम करने दूसरे राज्य गए थे। अब अनलॉक होने के बाद मजदूरों को दूसरे राज्यों में ले जाने वाले ठेकेदार छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हो गए हैं। मगर इस बार पुलिस प्रशासन व श्रम विभाग के साथ ग्रामीण भी सक्रिय हो गए हैं। लिहाजा वे मजदूरों को नहीं ले जा पा रहे है। अब ग्रामीण भी बिना पंजीकृत ठेकेदार के साथ जाने को तैयार नहीं हैं। इसके कारण जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर और बम्हनीडीह क्षेत्र के गांवों से मजदूरों को पंजाब और तमिलनाडु ले जाने आईं बसों को खाली लौटना पड़ा।
जैजैपुर में पंजाब की बस (पीबी 29 एक्स 4997) और एक कार (पीबी 07 एडब्ल्यू 0008) मजदूरों को लेने पहुंची थी। इस दौरान पिकअप सहित अन्य वाहनों में जैजैपुर क्षेत्र के देवरघटा, परसाडीह, जर्वे सहित अन्य गांवों के लगभग 50 मजदूरों को भरकर बस के पास लाया गया। गांव वालों ने इसकी जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ठेकेदार का पंजीयन नहीं होने के कारण उन्हें श्रमिकों को ले जाने नहीं दिया।
इसी तरह रविवार को एक बस (टीएन 52 एफ 3318) में सवार सेमरिया, सरवानी सहित अन्य गांवों के दो दर्जन श्रमिक तमिलनाडु जा रहे थे। सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों की जांच की। पुलिस ने श्रमिकों को उतारकर उन्हें समझाया और उन्हें वापस घर भेज दिया।
दरअसल नियमानुसार दूसरे राज्य में श्रमिकों को ले जाने वाले ठेकेदार का श्रम विभाग में पंजीयन जरूरी है। साथ ही मजदूरों को बाहर ले जाने की जानकारी और किस कंपनी में कब तक काम के लिए ले जा रहे हैं, इसकी जानकारी देनी होती है। श्रम पदाधिकारी, जांजगीर-चांपा डॉ. केके सिंह के मुताबिक सभी थाना प्रभारियों को पत्र लिखा गया है कि कोरोना काल में बिना जांच और अनुमति के मजदूरों को बाहर ले जाने नहीं देना है। गैर पंजीकृत श्रमिक ठेकेदारों द्वारा ऐसा किया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...