Google Analytics Meta Pixel आतंकियों अब आओ सामने, हमने साफ कर लिया है अपनी बंदूकों से जंग - Ekhabri.com

आतंकियों अब आओ सामने, हमने साफ कर लिया है अपनी बंदूकों से जंग

जम्मू संभाग के राजौरी में दोहरे आतंकी हमले में अपनों को खोने का दर्द झेल रहे लोग आतंकवाद के खिलाफ और मजबूती के साथ फिर उठ खड़े हुए हैं। ढांगरी व आसपास के क्षेत्र में ग्राम सुरक्षा समिति (वीडीसी) के सदस्यों ने आतंकियों से लोहा लेने के लिए फिर बंदूक थाम ली है और आसपास के क्षेत्र में गश्त भी शुरू कर दी है।

 

 

ढांगरी के ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों ने आतंकियों को ललकारते हुए कहा कि अब आओ सामने, हमने अपनी बंदूकों से जंग साफ कर लिया है। उन्होंने कहा कि अगर अब आतंकियों ने हमारे गांव की तरफ कदम बढ़ाए तो उन्हें वहीं पर दफन कर देंगे। इसके साथ ही गांव के लगभग 50 युवाओं व महिलाओं ने ग्राम सुरक्षा समिति का सदस्य बनने व आतंकियों से लड़ने के लिए हथियार देने के लिए आवेदन भी किया है।

 

 

इस बीच, केंद्र सरकार की ओर से राजौरी व पुंछ जिलों में भेजी रही सीआरपीएफ की 18 अतिरिक्त कंपनियां पहुंचनी शुरू हो चुकी हैं।
आतंकियों ने गत रविवार की शाम को ढांगरी गांव में घुसकर हिंदू परिवारों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर चार लोगों की हत्या व कई को घायल कर दिया था। अगले दिन सोमवार सुबह आईईडी धमाके में भी दो बच्चों की मौत हो गई थी। गांव में एक साथ छह चिताएं जलाने का मातम मना चुके ग्रामीण अब सदमे से उभर रहे हैं और उन्होंने सुरक्षाबलों के साथ खुद भी अपनी रक्षा करने की ठानी है।

 

 

वर्ष 1998 में आतंकवाद के दौर में आतंकियों से लोहा लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण सुरक्षा समितियां बनाकर उन्हें हथियार दिए गए थे। तभी से ये हथियार उन्हीं के पास हैं।

Read Also  मजदूर दिवस : मुख्यमंत्री के अपील का असर

 

 

गुरुवार को ढांगरी गांव में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों की राइफलों की जांच के लिए पुलिस ने हायर सेकेंडरी स्कूल में शिविर आयोजित किया। इस शिविर में करीब 80 सदस्य अपनी-अपनी थ्री नाट थ्री राइफल लेकर पहुंचे। इस दौरान पुलिस के विशेषज्ञों ने इन हथियारों की जांच करने के साथ इनकी सफाई भी करवाई, क्योंकि पिछले लंबे समय से इनका उपयोग नहीं किया गया है। इसके अलावा ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को नई गोलियां भी दी गई। इस दौरान दो राइफलों को खराब पाया गया, जिन्हें जल्द बदला जाएगा। पूरी उम्मीद है कि ग्रामीणों को आधुनिक हथियार भी दिए जाएंगे।

 

 

आतंकियों से बदला लेने का दिखा जोश्
शिविर में पहुंचे ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों में आतंकियों से बदला लेने को लेकर काफी जोश दिखा। समिति के सदस्य अशोक कुमार ने कहा कि ढांगरी में जहां हमला हुआ, वह मेरे घर से करीब एक किलोमीटर दूर है। जैसे ही मैंने गोलियों की आवाज सुनी, उसी समय मैंने अपनी थ्री नाट थ्री राइफल निकाली और पांच गोलियां दागी, ताकि आतंकी हमारे क्षेत्र में दाखिल न हो सकें। उन्होंने कहा कि अब आतंकियों ने अगर हमारे गांव की तरफ रुख किया तो बचेंगे नहीं।
आतंकियों से लड़ने को महिलाएं भी आगे आईं
ढांगरी गांव की कई महिलाएं ग्राम सुरक्षा समिति में शामिल होने के लिए शिविर में पहुंची और अपने नाम दर्ज करवाए। शिविर में आई महिला सरिता देवी ने बताया कि हम भी आतंकियों के साथ मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। हमारे हाथ में भी बंदूक दो, ताकि जरूरत पड़ने पर हम भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे सकें। गांव की 10 से अधिक महिलाओं ने वीडीसी में शामिल होने के लिए अपने नाम दर्ज करवाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...