Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजिम भक्तिन माता जयंती महोत्सव में हुए शामिल - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजिम भक्तिन माता जयंती महोत्सव में हुए शामिल

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ के त्रिवेणी संगम राजिम में आयोजित राजिम भक्तिन माता जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महोत्सव स्थल पर भगवान श्री राम जी की भव्य एवं विशाल मूर्ति का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों के साथ श्री राजीव लोचन भगवान एवं मंदिर परिसर में विराजित राजिम भक्तिन माता की महाआरती व पूजा अर्चना कर राज्य और समाज की खुशहाली की कामना की।

 

इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, सांसद  चुन्नी लाल साहू, संसदीय सचिव शंकुतला साहू, विधायक  धनेंद्र साहू, अमितेश शुक्ल, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, साहू, साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर, प्रदेशाध्यक्ष टहल राम साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने महोत्सव स्थल पर राजिम भक्तिन माता जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि साहू समाज एक प्रगतिशील समाज है, हम सबको राजिम भक्तिन माता एवं माता कर्मा के बताए संदेशों का अनुसरण करना होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों को राजिम माता भक्ति जयंती की बधाई दी और कहा कि राजिम माता ने जिस साहू समाज को अपनी मेहनत और त्याग से संगठित किया, आज वह समाज शिक्षा, कृषि व व्यवसाय सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और दूसरे समाज भी उनका अनुसरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा प्रयागराज का महत्त्व है, उसी तरह छत्तीसगढ़ के लिए राजिम का भी महत्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजिम को व्यवस्थित रूप में बसाने की आवश्यकता है, राज्य सरकार इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। नवीन मेला स्थल की आवश्यकता को देखते हुए 54 एकड़ जमीन में इसे विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब साधु संत, श्रद्धालुओं सबके लिए यहां आवास एवं अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलघानी बोर्ड के गठन से यहां तेल के व्यवसाय को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आजीविका के लिए अनेकों कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्कूल के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपए और आईटीआई के लिए 12 सौ करोड़ रुपए की धनराशि का अनुमोदन किया गया है। राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय त्यौहारों में अवकाश दिया गया है। छत्तीसगढ़िया संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Read Also  लोकवाणी में मुख्यमंत्री ने कहा-नारी शक्ति से ही प्रदेश में होगी नई आर्थिक क्रांति

 

इस अवसर पर गृह, जेल एवं लोक निर्माण मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने राजिम भक्तिन माता की जयंती एवं नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि साहू समाज एक संगठित समाज के रूप में जाना जाता है। यह समाज अन्य समाज को भी दिशा दे सकता है। आज साहू समाज सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने नवीन मेला स्थल में किये जा रहे विकास कार्यों की प्रगति के सम्बंध में जानकारी दी। गृह मंत्री ने कहा कि धर्मशाला, फोरलेन सड़क, आवास शौचालय, घाट आदि के निर्माण किए जा रहे हैं। राम वन गमन पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए यहां अभी तक 5 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने सामाजिक बुराई को मिटाने के लिए समाजिक जनों से आगे आने का आह्वान किया।

समारोह को महासमुन्द सासंद  चुन्नी लाल साहू ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि साहू समाज ने आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन कर राज्य ही नहीं देश में मिशाल कायम की है। उन्होंने कहा कि साहू समाज ने सेवा कार्य में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू ने उद्बोधन में कहा कि यह साहू समाज के लिए गौरव का विषय है कि राजिम भक्तिन माता हमारे समाज की आराध्य देवी हैं। राजिम नगरी का नाम माता राजिम के नाम से ही पड़ा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के लिए जो कार्य कर रही हैं, वह किसी सरकार ने अब तक नहीं किया।

 

कार्यक्रम को राजिम विधायक अमितेश शुक्ल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि साहू समाज सबको दिशा देने का काम करता है और सभी समाजों को साथ लेकर चलता है। राजिम भक्तिन माता का आशीर्वाद इस क्षेत्र को मिलता रहा है। उन्हें भी हमेशा से ही समाज का भरपूर सहयोग, समर्थन और प्यार मिलता रहा है। यह समाज एक संगठित समाज है। समारोह को पूर्व सासंद चंदू लाल साहू, एवं साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर एवं प्रदेशाध्यक्ष टहल राम साहू ने भी संबोधित किया।

Read Also  शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिया तोहफा, छात्रहित में लिए तीन बड़े फैसले

 

समारोह में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत राम सुंदर दास, पूर्व सांसद चंदू लाल साहू, प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष मोहन कुमारी साहू एवं भुनेश्वर साहू, साहू समाज के पदाधिकारी, सहित साहू समाज के पदाधिकारी, प्रतिनिधि, सदस्य और बड़ी संख्या में स्वजातीय बन्धु मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...