Google Analytics Meta Pixel गणतंत्र दिवस परेड में इस बार दिखेगी 16 राज्यों की झांकी - Ekhabri.com

गणतंत्र दिवस परेड में इस बार दिखेगी 16 राज्यों की झांकी

गणतंत्र दिवस पर इस बार फिर उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों की झांकियां देखने को मिलेंगी। कर्तव्य पथ पर निकाली जाने वाली इन झांकियों को लेकर राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उत्तर प्रदेश और हरियाणा को चयन के अंतिम दौर में जगह मिली। प्रतिस्पर्धा में शुरुआत से मजबूत दावेदार माने जा रहे मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ को अंतिम दौर में निराशा हाथ लगी। मध्य प्रदेश को लगातार तीसरे साल इस प्रतिस्पर्धा से बाहर होना पड़ा है। हालांकि मध्य प्रदेश ने इसके लिए इस बार खासी तैयारी की थी और उज्जैन में बने नए महाकाल लोक की थीम को रखा था।

 

इस बीच रक्षा मंत्रालय ने बंगाल, उत्तराखंड, असम और झारखंड सहित 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों को गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चुना है। इन सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को 19 जनवरी तक चुनी गई थीम पर आधारित झांकियां तैयार करने के लिए कहा है। इन झांकियों को 23 जनवरी को निकाली जाने वाली रिहर्सल परेड में शामिल होना होगा। इस बीच चयनित झांकियों में किसी तरह का बदलाव या छेड़छाड़ मान्य नहीं होगा। ऐसा होने पर अंतिम समय में परेड में शामिल होने से रोका भी जा सकता है। पिछले साल में परेड में 12 राज्यों की झांकियां शामिल हुई थी। इनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र व  जम्मू-कश्मीर जैसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल थे।

 

 

झांकियों के चयन की इस प्रतिस्पर्धा में शामिल अधिकारियों के मुताबिक इस साल कर्तव्य पथ  पर गणतंत्र दिवस के मौके पर निकलने वाली झांकियों के लिए 22 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने दावेदारी की थी। इस बीच कई दौर की प्रतिस्पर्धा में पांचवें चरण तक सिर्फ 14 राज्य रह गए थे, लेकिन छठवें चरण्ा में इनमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश ने नए सिरे से जगह बनाई है, जबकि पहले चरणों में दौड़ से बाहर हो चुके महाराष्ट्र और लद्दाख ने भी फिर से मजबूत वापसी के साथ जगह बनाई। ऐसे में इस दौड़ में 18 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हो गए थे, लेकिन अंतिम चयन में शुरुआत से मजबूत दावेदार रहा मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ संगीत सहित प्रस्तुत की गई थीम को ठीक तरीके से प्रदर्शित न करने जैसे मानकों के आधार पर इससे बाहर हो गए।

Read Also  24 जून को होगी ब्रिक्स समिट, क्या चीन पर पलटवार करेंगे मोदी?

 

 

सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश ने अंतिम समय में जिस थीम के आधार पर इस प्रतिस्पर्धा में जगह बनाई है, उनमें अयोध्या में सरयू किनारे होने वाले दीपोत्सव के उल्लास को प्रमुखता से दर्शाया गया है। अयोध्या में सरयू किनारे आयोजित होने वाले इस दीपोत्सव में वर्ष 2022 में करीब 16 लाख दिए एक साथ जलाए गए थे। इस आयोजन को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी जगह मिली है।

 

परेड में दिखेगी इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां
आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और दादरा नगर हवेली व दमन दीव।

 

शौर्य दिखाएगी सीआरपीएफ की “नारी शक्ति”
गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर केंद्रीय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की “नारी शक्ति” भी शौर्य दिखाएगी। परेड में सीआरपीएफ की मार्चिंग और बैंड की महिला टुकड़ी शामिल होगी। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के लिए पूर्वाभ्यास किया जा रहा है।
“महिला सशक्तिकरण” विषय पर एक झांकी की भी तैयारी की जा रही है। इसमें सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) शामिल होंगे। सीआरपीएफ के अलावा अन्य सीएपीएफ में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्‍त्र सीमा बल (एसएसबी) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) हैं और इन सभी में महिला कर्मी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...