Google Analytics Meta Pixel शपथ लेने के बाद मैंने जो पहला काम किया, वह था किसानों की ऋण माफी: मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

शपथ लेने के बाद मैंने जो पहला काम किया, वह था किसानों की ऋण माफी: मुख्यमंत्री

लोगों की आय में वृद्धि और जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य लक्ष्य, सिहावा विधानसभा क्षेत्र के बेलरगांव में मुख्यमंत्री ने लोगों से की भेंट-मुलाकात

नगरी-सिहावा अंचल को कई दीं सौगातें

रायपुर-मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल ने आज सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलरगांव में आम जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मैंने, जो पहला काम किया था, वह था किसानों की ऋण माफी। उन्होंने कहा कि शपथ के लेने के बाद वह सीधे मंत्रालय गए और राज्य के लगभग 19 लाख किसानों पर बकाया साढ़े नौ हजार करोड़ रूपए की ऋण माफी की फाइल पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों की आय और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए बीते चार सालों में आजीविका के विविध साधन सृजित किए गए हैं। उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक जैसी अभिनव योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजनाएं लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाली योजनाएं हैं।ख्यमंत्री ने इस मौके पर नगरी-सिहावा क्षेत्र के विकास के लिए कई सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने बेलरगांव में सामुदायिक भवन, सांकरा-घठुला-बेलरगांव-जैतपुरी मार्ग चौड़ीकरण, राजपुर से कर्राघाटी तक पक्की सड़क, मुरूमसिल्ली बांध की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन वॉल निर्माण और डिस्टर्व पिचिंग का सुधार, बालका नदी के कर्णेश्वर संगम मंदिर तक तटबंध निर्माण, बाजार कुर्रीडीह में धान खरीदी केंद्र, ग्राम पंचायत खैरभर्री में आमानाला नदी के किनारे पुल निर्माण, गोविन्दपुर में डोंगापथरा के पास पुल निर्माण, करैया से सारंगपुरी पहुंचमार्ग एवं करैहा से आड़मुड़ा मार्ग में पुलिया निर्माण, अमाली, गुडरापारा, राजपुर और लखनपुर में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के क्रियान्वन हेतु शेड निर्माण, ग्राम पंचायत चनागांव, गेदरा, उमरगांव, कांटाकुर्रीडीह, लखनपुरी, कसपुर, बनबगौद, परसापानी, कल्लेमेटा, भड़सिवना, हिर्रीडीह, घठुला और खम्हरिया में देवगुड़ी निर्माण एवं जीर्णाेंद्धार कराए जाने की घोषणा की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...