एसएस राजामौली की फिल्म “आरआरआर” का डंका लगातार पूरी दुनिया में बज रहा है। फिल्म के “नाटू नाटू” गीत के लिए पिछले सप्ताह गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड जीतने वाली आरआरआर ने अब दो श्रेणियों-सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म व सर्वश्रेष्ठ गीत (नाटू नाटू) के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स (सीसीए) जीत लिया है।
रामचरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत तेलुगु फिल्म “आरआरआर” को पिछले सप्ताह पांच श्रेणियों-सर्वश्रेष्ठ चित्र, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (राजामौली), सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म, सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभाव (वी श्रीनिवास मोहन) और सर्वश्रेष्ठ गीत(नाटू नाटू) के लिए नामित किया गया था। सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए “आरआरआर” का मुकाबला “आल क्वाइट आन द वेस्टर्न फ्रंट””, “अर्जेंटीना 1985”, “बार्डो”, “फाल्स क्रानिकल आफ हैंडफुल आफ ट्रुथ”, “क्लोज” और “डिसीजन टू लीव” से था।
फिल्म आरआरआर स्वतंत्रता पूर्व 1920 के दशक के दो असली भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमराम भीम की कहानी पर आधारित है। राजामौली ने इस अवार्ड को मातृभूमि भारत और जीवन की सृजनात्मक यात्रा में समर्थन करने वाली सभी महिलाओं को समर्पित किया है। फिल्म निर्माता राजामौली ने कहा कि मेरे जीवन में आने वाली मेरी मां राजनंदिनी, मेरे फिल्म की कास्ट्यूम डिजाइनर मेरी पत्नी रमा, मेरी पुत्रियां व मेरी भाभी श्रीवाली आदि का मुझे बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पिछले सप्ताह आरआरआर फिल्म की फुट टेपिग डांस नंबर नाटू नाटू ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड जीता था। पिछले सप्ताह ही नाटू नाटू को कोरोलिना, सियाओ पापा, होल्ड माई हैंड, लिफ्ट मी अप और न्यू बाडी रुम्बा के साथ क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स के लिए नामित किया गया था। इसे वरिष्ठ संगीतकार एमएम कीरवानी द्वारा कंपोज और काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज द्वारा गाया गया है। चार मिनट, 35 सेकेंड के इस गाने और नृत्य ने धमाल मचा रखा है। इस फिल्म को पिछले महीने आस्कर के लिए शार्टलिस्ट किया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By User 6 /
February 21, 2026 /
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...