Google Analytics Meta Pixel सूरत के हीरा कारोबारी की नौ साल की बेटी देवांशी बनीं जैन साध्वी - Ekhabri.com

सूरत के हीरा कारोबारी की नौ साल की बेटी देवांशी बनीं जैन साध्वी

गुजरात के सूरत में नौ साल की देवांशी ने संन्यास ग्रहण किया है। वह हीरा कारोबारी संघवी मोहन भाई की पोती और धनेश-अमी बेन की बेटी हैं। उन्होंने जैनाचार्य कीर्तियशसूरीश्वर महाराज से दीक्षा प्राप्त की है। देवांशी का दीक्षा महोत्सव 14 जनवरी 2023 को शुरू हुआ था। बुधवार (18 जनवरी 2023) को पूरा हुआ। देवांशी के संन्यास लेने से पहले दीक्षा महोत्सव के अवसर पर सूरत में वर्षीदान यात्रा निकाली गई थी। इसमें करीब 35 हजार लोग शामिल हुए। देवांशी की दीक्षा दान यात्रा नवंबर 2022 में बेल्जियम में निकाली गई थी।

 

 

सूरत वेसू के बलर फार्म में चल रहे दीक्षा महोत् व के पांचवें दिन देवांशी ने अपने परिवार की मौजूदगी में सांसारिक माया व मोह का त्याग कर दीक्षा लेकर जैन साध्वी बन गई। बचपन से ही उसका झुकाव धर्म व अध्यात्म की ओर था।  पालीताणा में उसने पहला उपवास किया तथा तीन खमासना भी किये। शिखर जी में हुए अंजन शाखा महोत्सव में अंजना बनीं। उन्होंने सात साल की उम्र में आठ दिन का कठोर देसावगासिक और पौषध तप भी किया।

 

 

देवांशी के पिता सूरत के एक नामी हीरा कारोबारी है, वे डायमंड पालिशिंग और निर्यात फर्म संघवी एंड संस के मालिक हैं। दीक्षा समारोह पिछले शनिवार से शुरू हुआ। देवांशी ने अब उन सभी भौतिक सुख-सुविधाओं का त्याग कर दिया जो उसे हीरा कारोबारी पिता के परिवार से मिल रही थीं। पिता धनेश संघवी का परिवार मूलरूप से राजस्थान के सिरोही जिले की रेवदर तहसील के मालगांव का रहने वाला है। इनका 100 करोड़ रुपये का सालाना कारोबार है। धनेश ने कहा कि देवांशी ने कभी टीवी नहीं देखा, जैन धर्म में वर्जित वस्तुओं का कभी उपयोग नहीं किया और रेस्त्रां में खाना भी नहीं खाती थी। जैन धर्म के आचार विचारों का बचपन से पालन करती थी।

Read Also  क्या आप जानते हैं ? मंदिर में नंदी और मूषक के कान में क्यों कहते हैं मनोकामना

 

 

पारिवारिक मित्र नीरव शाह बताते हैं कि देवांशी का झुकाव बहुत कम उम्र से ही आध्यात्मिक जीवन की ओर था और उन्होंने अन्य भिक्षुओं के साथ लगभग 700 किमी की पैदल यात्रा कर चुकी हैं। औपचारिक रूप से साध्वी बनने से पहले ही उसने संन्यास का मार्ग अपना लिया था। वह पांच भाषाओं की जानकार हैं तथा बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। संघवी परिवार की दो पुत्रियों में देवांशी बड़ी है उसके एक चार साल की छोटी बहन है। देवांशी को जैन समुदाय से जुड़े वैराग्य शतक और तत्वार्थ के अध्याय जैसे महाग्रंथ कंठस्थ हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा सुशासन का महाअभियान, इस बार और बड़े पैमाने पर होगी कार्रवाई

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...

सक्ती वेदांता प्लांट हादसे पर सरकार ने मुआवजा और जांच की घोषणा की 

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को बेहद पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों के...

छत्तीसगढ़: अप्रैल में ही आग उगल रहा मौसम, अगले 4 दिन और भारी पड़ेंगे

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के महीने में ही तापमान जून जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने...

लोकसभा विस्तार और परिसीमन की बड़ी तैयारी…संसद में उठेगा लोकतंत्र के भविष्य का सबसे अहम सवाल

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
देश : की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर पहुंचती दिख रही है जहां प्रतिनिधित्व, जनसंख्या संतुलन और संघीय ढांचे पर सबसे बड़ा विमर्श शुरू होने वाला है। केंद्र सरकार 16 से 18 अप्रैल तक प्रस्तावित संसद के विशेष सत्र में...

रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

सक्ती फैक्ट्री हादसा: मृतकों को मुआवजा, घायलों का इलाज जारी

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना में अब तक 17 श्रमिकों की मौत हो चुकी है,...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...

बिलासपुर से अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 श्रद्धालु शामिल

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग से श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हुई है। बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा...