Google Analytics Meta Pixel कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस पर 50 विमानों की उड़ान से होगा रोमांच - Ekhabri.com

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस पर 50 विमानों की उड़ान से होगा रोमांच

राजपथ के कर्तव्य पथ बनने के बाद होने जा रहे गणतंत्र दिवस समारोह को यादगार बनाने के लिए इस बार भव्य परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कई नई श्रृंखला शुरू की जा रही हैं। राफेल और सुखोई समेत वायुसेना के लड़ाकू विमानों के करतबों के साथ कर्तव्य पथ के आकाश पर नौसेना का सबसे पुराना टोही विमान आइएल 38 पहली और आखिरी बार अपने जौहर दिखाएगा। सांस्कृतिक झांकियां भी बदलते भारत के नए अंदाज और अहसास का अनुभव कराएंगी। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी 74वें गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे और मिस्र की सेना के 120 सदस्यों की टुकड़ी पहली बार कर्तव्य पथ पर सलामी मार्च पास्ट का हिस्सा होगी।

 

 

कर्तव्य पथ पर बेशक गणतंत्र दिवस समारोह का बड़ा रोमांच लड़ाकू विमानों का फ्लाइ पास्ट होगा जिसमें इस बार 50 विमान हिस्सा लेंगे। इसमें 23 फाइटर जेट, 18 हेलीकाप्टर, आठ मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान और एक पुराना विमान होगा और यह पुराना विटेज विमान नौसेना का टोही विमान आइएल 38 होगा। नौसेना के इस विमान को गणतंत्र दिवस परेड में पहली और आखिरी बार देखा जाएगा क्योंकि इस साल के आखिर में आइएल 38 विमान रिटायर कर दिया जाएगा। वायुसेना का नेतृत्व महिला वायुसैनिक स्क्वाड्रन लीडर सिधू रेड्डी करेंगी।

 

 

इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में दर्शकों की संख्या भले ही कम कर दी गई है मगर इसमें जनभागीदारी बढ़ाते हुए वीआईपी आमंत्रण पास की संख्या में भारी कटौती की गई है। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रमों के बारे में बताया कि कुल 45 हजार दर्शक राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ पर भव्य गणतंत्र दिवस परेड देखने आएंगे। इससे पूर्व हर साल 1.25 लाख से अधिक लोगों को आमंत्रित किया जाता था। 32 हजार टिकट आनलाइन बेचे गए हैं और कुछ टिकटें काउंटर से भी जनता को मिलेंगी। जबकि वीआइपी मेहमानों को 12 हजार अतिथि पास ही जारी किए जाएंगे, जिनकी संख्या पहले 50-60 हजार से भी अधिक होती थी।

Read Also  नरेंद्र गिरि की मौत मामला: सीबीआई ने शुरू की जांच

 

 

 

बीटिग रिट्रीट समारोह की 10 प्रतिशत सीटें भी आम जनता के लिए आरक्षित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनभागीदारी के दृष्टिकोण से समारोहों की योजना बनाई गई है। समारोह की शुरुआत नेताजी सुभाषचंद्र बोस और आइ्रएनए के दिग्गजों और आदिवासी समुदाय के वीरों को श्रद्धांजलि से होगी। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह के तहत कई नए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें मिलेट्री टैटू और ट्राइबल डांस फेस्टिवल, वीर गाथा 2.0, वंदे भारतम नृत्य प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर सैन्य और तटरक्षक बैंड का प्रदर्शन ; राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर अखिल भारतीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता, बीटिग द रिट्रीट समारोह के दौरान ड्रोन शो और प्रोजेक्शन मैपिंग आदि शामिल हैं। सशस्त्र बल हार्स शो, खुकुरी डांस, गतका, मल्लखंब, कलरीपयट्टू, थांग-टा, मोटरसाइकिल डिस्प्ले, एयर वारियर ड्रिल, नेवी बैंड और मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करेंगे। परेड और मार्च पास्ट की सलामी के बाद देश की प्रगति और संस्कृति को दर्शाती झांकियां भी दर्शकों को लुभाएंगी। इसमें 23 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के साथ छह विभिन्न् मंत्रालयों-विभागों की झांकियां शामिल होंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...