Google Analytics Meta Pixel दस सबसे गंदी ट्रेनों में गरीब रथ और राजधानी शामिल - Ekhabri.com

दस सबसे गंदी ट्रेनों में गरीब रथ और राजधानी शामिल

रेलवे प्रशासन भले ही स्टेशन व ट्रेनों की साफ-सफाई को बेहतर करने का दावा करता है, लेकिन सच्चाई इससे उलट ही दिखाई देती है। गरीब रथ से लेकर राजधानी एक्सप्रेस तक में सफर करने वाले यात्री कोच में फैली गंदगी से परेशान हैं। गंदगी से परेशान होकर यात्री रेल मदद एप पर शिकायत कर रहे हैं।

 

 

बीते दिसंबर में ही सहरसा-अमृतसर गरीब रथ में गंदगी की सबसे अधिक 81 शिकायतें मिलीं हैं। पंजाब से बिहार को जोड़ने वाली इस ट्रेन की सफाई व सुविधाओं को लेकर अक्सर प्रश्न खड़े होते हैं। इसकी गिनती देश की सबसे खराब सुविधाओं वाली ट्रेन में होती है। वहीं, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ के अलावा डिब्रुगढ़ राजधानी में गंदगी की 35 शिकायतें दर्ज करवाई गईं हैं। गंदगी की सबसे अधिक शिकायतें पूर्वी भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में हैं। दस गंदी ट्रेनों की सूची में सात ट्रेन देश के विभिन्न् हिस्सों को पूर्वी व उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों को जोड़ती हैं।

 

 

लोग राजधानी एक्सप्रेस में ज्यादा किराया देकर यात्रा करते हैं। उन्हें उम्मीद रहती है कि अन्य ट्रेनों की तुलना में उन्हें यात्रा के दौरान बेहतर सुविधाएं मिलेगी। लेकिन, नई दिल्ली से डिब्रुगढ़ के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस में उन्हें निराशा होती है। साफ-सफाई से यात्री नाखुश हैं। उत्तर रेलवे की दस सबसे ज्यादा गंदी ट्रेनों में यह भी शामिल है। सिर्फ पिछले वर्ष दिसंबर में इस ट्रेन के 71 यात्रियों ने रेल मदद एप पर अपनी शिकायतें दर्ज कराई है। इनमें से 35 साफ-सफाई को लेकर थीं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों में सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए आन बोर्ड हाउस कीपिंग(ओबीएचएस) सेवा शुरू की गई है। शिकायत मिलते ही परेशानी दूर की जाती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...