Google Analytics Meta Pixel राज्यपाल ने हरअवतार वेलफेयर सोसायटी द्वारा पिछले 50 वर्षों से किये जा रहे सेवा कार्यों को सराहा - Ekhabri.com

राज्यपाल ने हरअवतार वेलफेयर सोसायटी द्वारा पिछले 50 वर्षों से किये जा रहे सेवा कार्यों को सराहा

राज्यपाल हरअवतार वेलफेयर सोसायटी के स्वर्ण जयंती समारोह में हुई शामिल

रायपुर-राज्यपाल अनुसुईया उइके अपने भोपाल प्रवास के क्रम में आज हरअवतार वेलफेयर सोसायटी के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुई।राज्यपाल का कार्यक्रम स्थल पर सोसायटी के सदस्यों और बच्चों ने आत्मीय स्वागत किया। स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ राज्यपाल सह अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया और इस अवसर पर बच्चों ने स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किये।
राज्यपाल सुश्री उइके और अन्य अतिथियों ने हरअवतार सोसायटी की स्मारिका का विमोचन किया। समारोह में आदिवासी कन्या छात्रावास कीे बालिकाओं को गीजर, पंखे सहित जरूरी सामग्रियां भी वितरित की गई।      राज्यपाल सुश्री उइके ने अपने संबोधन में हरअवतार वेलफेयर सोसायटी के 50 वर्ष पूर्ण होने तथा स्वर्ण जयंती समारोह के आयोजन के लिए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों में वेलफेयर सोसायटी ने समर्पित होकर मानवता की सेवा की है। राज्यपाल ने कैंसर पीड़ितो की मदद, रक्तदान शिविर, आंखों के निःशुल्क इलाज के लिए अस्पताल का संचालन, जरूरतमंदों को मुफ्त दवाई वितरण के साथ ही पारिवारिक मिलन के माध्यम से समाज उन्नयन के सोसायटी के प्रयासों की प्रंशसा की। साथ ही गरीब स्कूली छात्र-छात्राओं की आर्थिक मदद, स्कॉलरशिप, कॉपी-किताब की व्यवस्था और आदिवासी छात्राओं को पढ़ने के लिए प्रेरित कर उनके मदद के संकल्प को भी सराहा। उन्होंने सोसायटी से पिछले 50 वर्षों से जुड़े सभी व्यक्तियों के सम्मान को अभूतपूर्व पहल बताया और इससे प्रेरित होकर अन्य लोगों के सोसायटी से जुड़ने तथा मानवता की सेवा के संकल्प को विस्तार मिलने की बात कही। राज्यपाल सुश्री ने कहा कि जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है वह अमूल्य है उन्होंने इसके लिए ईश्वर, अपने अभिभावकों व गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने मानवता के भाव से ही लोगों की सेवा और सहायता करने की बात कही। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि हमारा कद कितना भी बड़ा हो जाए किंतु हमें अपने संबंधों को नहीं भूलना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...