लड़की मुस्लिम, लड़का हिंदू। दोनों के बीच छह वर्ष पहले प्रेम संबंध बने। लड़की को ईश्वर में आस्था होने लगी इसलिए मंदिर में मत्था टेकती थी। सामने से गुजरती तो सिर झुका लेती थी। परिजन को प्रेम संबध और उनकी ईश्वर के प्रति आस्था के बारे में पता चला तो कई बार पीटा। परेशान लड़की ने प्रेमी के साथ घर छोड़ा और सात फेरे ले लिए। अंकुर के साथ शादी कर सबा बी ने अपना नया नाम सोनी रख लिया। सोनी ने कहा कि सनातन और ईश्वर में आस्था है इसलिए मर्जी से मतांतरण कर शादी कर ली है। उन्होंने सुरक्षा की मांग भी की है। मामला उप्र के बरेली का है।
सोनी उर्फ सबा गैनी गांव, जबकि अंकुर देवल बिशारतगंज कस्बा के रहने वाले हैं। कस्बा में दोनों के पिता की कपड़े की दुकानें हैं। दोनों ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले उनकी मुलाकात हुई, फिर प्रेम संबंध हो गए। यह बात सबा के परिजन को पता चली तो विरोध होने लगा। सोनी उर्फ सबा ने बताया कि इसके बावजूद वह अंकुर से मिलने जाती थीं। तय कर लिया था कि शादी करनी है, मगर बालिग होने का इंतजार करना पड़ा। एक वर्ष पहले बालिग होने पर परिजन से दोबारा कहा कि अंकुर से शादी करनी है। इस पर उन्होंने घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी। गुरुवार को अंकुर से बात हुई, जिसके बाद दोनों ने घर छोड़ दिया।
अंकुर ने बताया कि इससे नाराज सबा के भाई ने उनके विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी लिखा दी। शुक्रवार को बरेली में मढ़ीनाथ स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचकर आचार्य पंडित केके शंखधार से कहा कि शादी करनी है। उन्हें बालिग होने के प्रपत्र एवं विवाह का शपथपत्र दिखाया। इसके बाद आश्रम में ही अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे दिलाए गए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
April 28, 2026 /
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...
By User 6 /
April 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
April 27, 2026 /
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...
By User 6 /
April 27, 2026 /
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...
By User 6 /
April 28, 2026 /
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...
By User 6 /
April 27, 2026 /
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...
By User 6 /
April 29, 2026 /
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...