Google Analytics Meta Pixel सचिव डॉ. भारतीदासन ने दो दिए माह में बंदोबस्त त्रुटि सुधार के निर्देश - Ekhabri.com

सचिव डॉ. भारतीदासन ने दो दिए माह में बंदोबस्त त्रुटि सुधार के निर्देश

रायपुर- मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने आज आरंग रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं सहित सभी विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को बंदोबस्त त्रुटि सुधार का कार्य दो माह के भीतर करने की निर्देश दिए। सभी विभाग के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए 5-6 ग्राम पंचायतों का कलस्टर निर्धारित कर वहां शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए। सचिव डॉ. भारतीदासन ने गौठानों में नियमित रूप से गोबर की खरीदी, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना तथा ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न आयमूलक गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में पशुधन के लिए गौठानों में चारे-पानी का प्रबंध किए जाने के साथ ही पशुपालन के लिए ग्रामीण और किसानों को प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, सड़कों की मरम्मत एवं नवीन सड़कों का निर्माण, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, जल जीवन मिशन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। सचिव डॉ. भारतीदासन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं को जनोन्मुख बनाने तथा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना का व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के कार्याें में लेट-लतीफी और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध कार्यवाही के भी निर्देश दिए गए। बैठक में स्पष्ट रूप हिदायत दी गई कि निर्माण कार्र्याें में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के उठाव और शत्-प्रतिशत कस्टम मिलिंग कराये जाने  मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए प्रभावी पहल के भी निर्देश दिए गए। कुपोषित बच्चों की सेहत की नियमित रूप से जांच करने और  उन्हें पौष्टिक भोजन एवं दवाईयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...