0 बच्चों के लिए दी 21 हजार की राशि
रायपुर। अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के बच्चों के बीच पहुंचकर आज एनएसयूआई के अध्यक्ष शांतनु झा ने अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्हों ने 21 हजार रुपए की सहयोग राशि इन बच्चों के एक माह का भोजन के लिए अपनी ओर से उपहारस्वरूप प्रदान किया। बच्चों ने अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाईयां देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर प्रमोद दुबे ने शांतनु झा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा आज की युवा पीढ़ी जब होटलों व क्लबों में अपना जन्मदिन मनाने लगे हैं,आप अपने मित्रों के साथ यहां आकर जन्मदिन मनाया, इससे अच्छा नेकी का कार्य और क्या होगा? ऐसे आयोजनों से इन बच्चों को भी खुशी मिलती है जो केवल शारीरिक रूप से कमजोर रह गए पर इन्हे दिव्यांग कहना भी अच्छा नहीं लगता इसलिए कि इनकी प्रतिभाएं सामान्य बच्चों से कहीं कम नहीं हैं। धीरे-धीरे ये पढ़ाई के साथ और भी चीजों को जानने समझने लायक हो गये हैं। बड़े होकर ये भी आप जैसे एनएसयूआई पदाधिकारियों के साथ कदमताल करने लायक हो जायेंगे यही कामना हम सब करें। आप लोगों को जब भी कोई ऐसा अवसर मिले इन बच्चों के साथ गुजारे बहुत ही सुकून मिलेगा। उन्होंने कहा की मै भी कोशिश करता हूं कि सप्ताह में कम से कम चार दिन इन बच्चों के बीच पहुंच सकूं। स्कूल के सभी स्टाफ एक परिवार की तरह इन बच्चों के साथ रहते हैं।
एनएसयूआई अध्यक्ष शांतनु झा केक काटते समय बच्चों का अपनापन देखकर इतने भावुक हो गए कि एक बच्चे को गोद में उठा लिया और कहा कि जन्मदिन तो पहले भी मनाया है पर आज का यह जन्म दिन उनके जीवन के लिए यादगार बन गया। ईश्वर से प्रार्थना है कि इन बच्चों को खूब तरक्की प्रदान करें। भविष्य में एनएसयूआई की टीम स्कूल में कुछ न कुछ आयोजन इन बच्चों के लिए जरूर करेगी। इस मौके पर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, स्कूल के डायरेक्टर डा. राकेश पांडेय, एनएसयूआई के पदाधिकारीगण, स्कूल प्राचार्य, टीचर्स, स्टॉफ व बच्चे उपस्थित थे। इस अवसर पर डायरेक्टर डा. राकेश पांडेय ने स्कूल की गतिविधियों व बच्चों के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...