उत्तर प्रदेश के बागपत में शादी समारोह में खाने में पनीर न मिलने और मनचाहा गाना न बजाने पर बराती भड़क गए। इसको लेकर घराती व बरातियों के बीच जमकर मारपीट हुई। लात-घूसे के साथ ही एक दूसरे पर चारपाई के पाये से भी प्रहार किया गया। वहां पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर झगड़ रहे लोगों को खदेड़ा।
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बागपत शहर में बरात आई थी। मैरिज होम में शादी का कार्यक्रम था। खाने में पनीर न मिलने पर कुछ बरातियों की खाना परोस रहे युवकों से कहासुनी और मारपीट हो गई। उसी समय मनचारा गाना न बजाने व डांस करने को लेकर भी बरातियों ने गाली-गलौज की। दुल्हन पक्ष के लोगों के समझाने के बाद भी बराती शांत नहीं हुए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि घराती व बरातियों में मारपीट शुरू हो गई। एक दूसरे को गिरा-गिराकर पीटा गया। दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हो गए। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शादी समारोह में मामूली विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हो गया है।
संभल में तंदूरी रोटी को लेकर भिड़े बराती-घराती, दुल्हन का शादी से इन्कार
उत्तर प्रदेश के संभल में तंदूर की रोटी पहले लेने के चक्कर में घराती और बराती आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें कई लोग घायल हो गए। दूल्हा भी घोड़ी से उतरकर मारपीट करने लगा। यह देख दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। दोपहर बाद तक शादी को लेकर पंचायत होती रही, लेकिन दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई। बाद में सामान वापस करने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने सामान वापसी का समझौता होने पर दूल्हा तनु, भाई सौरभ व दुल्हन के भाई हर्ष का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...