Google Analytics Meta Pixel Lockdown 3.0 के पहले दिन 5 राज्यों में 554 करोड़ की शराब पी गए लोग - Ekhabri.com

Lockdown 3.0 के पहले दिन 5 राज्यों में 554 करोड़ की शराब पी गए लोग

देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। इसी बीच रेवेन्यू बढ़ाने के लिए लॉकडाउन में शराब ब्रिकी की परमीशन मिलते ही शराब के शौकीनों में खुशी की लहर दौड़ गई। मानो खत्म होती जिंदगी को सांसें मिल गईं। हाल ये हुआ कि सोमवार सुबह दुकान खुलने से पहले ही खरीददारों की लंबी लाइन लग गई। 10 बजते ही जैसे शराब दुकानों के शटर उठे, खरीदने वाले सारे नियम-कानून और सोशल डिस्टेंसिंग भूलकर काउंटर पर उमड़ पड़े। इनको रोकने में पुलिस और प्रशासन भी कुछ खास नहीं कर पाया।

छूट वाले लॉकडाउन 3.0 में पहले दिन उत्तर प्रदेश में 225 करोड़, महाराष्ट्र में 200 करोड़, राजस्थान में 59 करोड़, कर्नाटक में 45 करोड़ और छत्तीसगढ़ में 25 करोड़ रुपए की शरीब बिकी। इन सब के बीच चौकाने वाली खबर सामने आई है कि दुकान खुलने के पहले दिन ही 5 राज्यों में 554 करोड़ रू. की शराब की बिक्री हुई है, जिसमें उत्तर प्रदेश नंबर 1 पर रहा। यहां 225 करोड़ रूपए की शराब की बिक्री हुई है। अधिकारियों का दावा है कि मात्र 9 घंटों में शहर के लोग 4 करोड़ 25 लाख की शराब पी गए। वहीं अलीगढ़ में शराब बिक्री के सारे रिकार्ड टूट गए। आबकारी विभाग के अनुसा अलीगढ़ में तकरीबन 20 करोड़ रुपये से अधिक की शराब की बिक्री हुई है। इस बीच कुछ दुकानों पर तो ग्राहकों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसमें अंग्रेजी, देसी के साथ बीयर शामिल है। ये बिक्री आम दिनों की अपेक्षा दो गुनी है। सबसे ज्यादा भीड़ देशी शराब के ठेकों पर देखने को मिली और आलम ये रहा कि दोपहर तक महंगी शराब को छोड़कर ठेकों पर स्टॉक ही नहीं बचा। जिसके पास जितना स्टॉक था उसे उतना ही बेचने की परमीशन थी।

Read Also  लड़की का दावा- कोरोना वैक्सीन लेने के बाद चेहरा हो गया है टेढ़ा

जिला आबकारी अधिकारी अरविंद कुमार मौर्या ने बताया कि सोमवार को 86 हजार लीटर देसी, 56 हजार बोतल अंग्रेजी शराब के अलावा 82 हजार बीयर केन की बिक्री हुई। लॉकडाउन से पहले आम दिनों में शहर में करीब दो करोड़ के आसपास शराब की बिक्री होती थी। देशभर में शराब की दुकानें खुलने के बाद दिल्ली सरकार ने सोमवार की रात को शराब पर स्पेशल कोरोना फीस लगाने का निर्णय लिया है। यह एमआरपी का 70 फीसदी होगा। सरकार का यह आदेश मंगलवार की सुबह से लागू होगा। दिल्ली सरकार का कहना है कि यह पैसा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इस्तेमाल किया जाएगा।

लगभग हर किसी को आशंका है कि सरकार कभी भी शराब बिक्री पर फिर रोक लगा सकती है। इसलिए लोगों ने अधिक से अधिक शराब खरीदकर स्टाक रख लिया है। मार्च पूरा होने से पहले ही शराब बिक्री पर बैन लग गया था। इसलिए अब आबकारी विभाग ने जिनकी दुकानें रिन्यू नहीं हुई हैं, उनको पुराना स्टाक खत्म करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। अगर फिर भी स्टाक खत्म नहीं होगा तो आबकारी विभाग उसको जब्त करेगा। जिनकी दुकानें रिन्यू हो गई हैं, उनमें बचा स्टाक आगे जुड़ जाएगा।

छूट वाले लॉकडाउन 3.0 में पहले दिन उत्तर प्रदेश में 225 करोड़, महाराष्ट्र में 200 करोड़, राजस्थान में 59 करोड़, कर्नाटक में 45 करोड़ और छत्तीसगढ़ में 25 करोड़ रुपए की शरीब बिकी। वहीं देशभर में शराब की दुकानें खुलने के बाद दिल्ली सरकार ने सोमवार की रात को शराब पर स्पेशल कोरोना फीस लगाने का निर्णय लिया है। यह एमआरपी का 70 फीसदी होगा। सरकार का यह आदेश मंगलवार की सुबह से लागू होगा। दिल्ली सरकार का कहना है कि यह पैसा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इस्तेमाल किया जाएगा।

Read Also  पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के सवाल को ले पत्रकार पर भड़के रामदेव बाबा

लॉकडाउन फेज-3 के पहले दिन कुल 736 जिलों में से 600 जिलों में दुकानें खुलीं। लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ शराब की दुकानों पर दिखाई दी। कुछ शहरों में तो दो-दो किमी लंबी कतारें दिखाई दीं। 40 दिन की तालांबदी के बाद सोमवार से देश में दुकानें और दफ्तर खुलने लगें। रियायतों वाले लॉकडाउन फेज-3 के पहले दिन कुल 736 जिलों में से 600 जिलों में दुकानें खुलीं। लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ शराब की दुकानों पर दिखाई दी। कुछ शहरों में तो दो-दो किमी लंबी कतारें दिखाई दीं।

मध्यप्रदेश सरकार ने भी सोमवार को आदेश जारी कर दिया कि राज्य में मंगलवार  से शराब और भांग की दुकानें खुलेंगी। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सरकार ने प्रदेश के रेड जोन में किसी भी प्रकार का छूट देने से इंकार कर दिया है। जिससे प्रदेश के रेड जोन में कोई भी दुकानें नहीं खुलेंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *