मथुरा-वृंदावन
होली की बात चले तो भगवान कृष्ण और मथुरा-वृंदावन का जिक्र जरूर आता है. यहां खेली जाने वाली फूलों की होली दुनिया भर में मशहूर है. विदेशी सैलानी भी खास इस होली को देखने के लिए यहां आते हैं. यहां होली की शुरुआत 7 दिन पहले ही हो जाती है. कान्हा की सखी राधा का जन्म स्थान भी मथुरा जिले के बरसाना को माना जाता है. यहां की लठमार होली भी मशहूर है.
आनंदपुर साहिब
अगर आपको लगता है कि होली उत्तर भारत के हिन्दी भाषी राज्यों में ही अधिक मनाई जाती है, तो आनंदपुर साहिब की होली जरूर देखनी चाहिए. पंजाब के इस शहर की होली कमाल की होती है. इस होली में सिख समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. मार्शल आर्ट्स, तलवारबाजी और कुश्ती के तरह-तरह के हैरतअंगेज करतब दिखाए जाते हैं.
उदयपुर
अगर आप शाही शानोशौकत वाली होली का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो उदयपुर (Udaipur) की रॉयल होली जरूर देखें. उदयपुर में इस दिन शाही महल से मानेक चौक तक एक जुलूस निकाला जाता है. इस जुलूस में राजस्थान की आन, बान और शान झलकती है. जुलूस में हाथी-घोड़े भी शामिल होते हैं. राजस्थानी संगीत इस जश्न को और भी रंगीन बना देता है. इतने भव्य पैमाने में होली का जश्न शायद ही कहीं और देखने को मिलता हो.
शांति-निकेतन
देश के पूर्वी हिस्से में बांग्ला संस्कृति में रचे बसे इस शहर में भी होली का एक अलग ही रंग देखने को मिलता है. इस होली की शुरुआत गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी और आज भी ये त्योहार उसी पारंपरिक अंदाज में मनाया जाता है. अबीर-गुलाल की पारंपरिक होली के साथ-साथ यहां कई अनोखे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है. ये कार्यक्रम बाहर से आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र होते हैं.
पुष्कर
राजस्थान के पुष्कर (Pushkar) की होली भी अपने आप में अनोखी और बेहद प्रसिद्ध है. होली के दिन यहां वराह घाट और ब्रम्ह चौक पर भजन के धुनों पर हुरियारे गीत संगीत में डूब जाते हैं. मस्ती में सराबोर होकर डांस किया जाता है. इस जश्न को देखने के लिए भी विदेशी पर्यटकों की खासी संख्या मौजूद रहती है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...